Sam Bahadur: फिल्म का नया पोस्टर जारी कर विक्की ने फैंस को दिया खास तोहफा, ट्रेलर रिलीज डेट से उठाया पर्दा
'सैम बहादुर' से सामने आया पोस्टर बेहद ही आकर्षक है। फिल्म के पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी हुई है। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। वहीं, 'सैम बहादुर' का ट्रेलर कल मंगलवार, सात नंवबर को जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्की कौशल के अलावा इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख नजर आएंगी। फि्ल्म का नया पोस्टर बेहद ही प्रभावशाली है। पोस्टर में विक्की सैम मानेकशॉ के किरदार में गहन अभिव्यक्ति के साथ सैनिकों के एक समूह के बीच के आगे खड़े हैं। दर्शकों को यह पोस्टर बेहद पसंद आ रहा है। वहीं फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह के बीच 'सैम बहादुर' का ट्रेलर कल यानि की मंगलवार को रिलीज किया जाएगा।
दिवाली बैश में साथ दिखे सलमान-ऐश्वर्या!
'सैम बहादुर' से सामने आया पोस्टर बेहद ही आकर्षक है। फिल्म के पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी हुई है। यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। वहीं, 'सैम बहादुर' का ट्रेलर कल मंगलवार, सात नंवबर को जारी किया जाएगा। दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। विक्की ने फिल्म का नया पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है।
इन हसीनाओं ने साड़ी पहन दिवाली पार्टी में लगाए चार चांद
अभिनेता ने पोस्टर साझा करते हुए फिल्म का सार बताते हुए कैप्शन में लिखा, '(यह कहानी) उस व्यक्ति के बारे में है जिसने अपना जीवन भारतीय सेना, राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। ट्रेलर कल रिलीज़ होगा!' पोस्टर में विक्की कौशल देश की सेवा के लिए अटूट समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
'सैम बहादुर' की कहानी भारत के पहले फील्ड मार्शल और सैन्य पराक्रमी सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विक्की ने सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई है, वहीं फिल्म में इंदिरा गांधी के रूप में फातिमा सना शेख और सैम मानेकशॉ की पत्नी सिलू के रूप में सान्या मल्होत्रा नजर आने वाली हैं। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Ek Ruka Hua Faisla: 'एक रुका हुआ फैसला' का रीमेक बनाएंगे डॉ. दर्शन अश्विन त्रिवेदी, फिल्म को देंगे नई कहानी