{"_id":"5ffc03e8fff9805947454114","slug":"vicky-kaushal-starrer-the-immortal-ashwatthama-first-look-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आ गया 'अश्वत्थामा' का पहला लुक, निर्माताओं ने ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’ की सालगिरह का यूं मनाया जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आ गया 'अश्वत्थामा' का पहला लुक, निर्माताओं ने ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’ की सालगिरह का यूं मनाया जश्न
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अश्वत्थामा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2018 में आदित्य धर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने बॉक्स ऑफिस का शानदार खाता खोला। फिल्म ने तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते और फिल्म के हीरो विकी कौशल, निर्देशक आदित्य धर और निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की तिकड़ी ने एलान किया अपनी अगली फिल्म 'अश्वत्थामा' का। सोमवार को इसका पहला लुक रिलीज कर दिया और इसे देखकर कहा जा सकता है कि ये एक साइंटिफिक फिल्म है जिसका मुख्य किरदार महाभारत से लिया गया है।
2 of 5
अश्वत्थामा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस मौके पर आदित्य धर कहते हैं, “उरी को पिछले दो वर्षों में जो प्यार मिला है, उससे हमारे ऊपर अगले सहयोग के लिए उम्मीदों पर खरा उतरने की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी आती है। अश्वत्थामा के साथ हम ऐसे शानदार विजुअल पेश करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं जो भारतीय दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। मैं वादा करता हूं, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं होगी बल्कि एक एक्सपीरियंस होगा।"
3 of 5
रॉनी स्क्रूवाला
- फोटो : twitter@RonnieScrewvala
फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला फिल्म ‘अश्वत्थामा’ का पहला लुक जारी करते हुए काफी प्रसन्न दिखे, वह कहते हैं, "जब राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उरी’ की टीम एक साथ आती है तो उम्मीदों का बढ़ना जायज है। हम इस साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। यह हमारी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म है और हम इसे दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए बना रहे हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'अश्वत्थामा' को इसके लीड हीरो विक्की कौशन ने अपने करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताया है और उनका मानना है कि आदित्य और रॉनी के साथ फिर से काम करना उनके लिए घर वापसी जैसा है। वह कहते हैं, “फिल्म ‘अश्वत्थामा’ इसके निर्देशक आदित्य धर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए एक नया अनुभव और नया क्षेत्र होगा जहां मैं अभिनय के साथ-साथ सिनेमा की नई टेक्नोलॉजी से भी रूबरू हो पाऊंगा।”
गौरतलब है कि विक्की कौशल की इस फिल्म का फर्स्ट लुक ऐन उसी दिन आया है जब कटरीना कैफ की एक नई फिल्म निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ बनने की खबर सामने आई है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल को इन दिनों काफी करीब बताया जा रहा है। चर्चाएं ये भी रहीं कि दोनों ने वर्षांत की छुट्टियां साथ बिताईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।