{"_id":"673589ba8a0087812502a3f9","slug":"vicky-kaushal-stayed-on-chhaava-set-for-three-hours-after-his-shot-completed-know-reason-behind-as-per-report-2024-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vicky Kaushal: शूटिंग के बाद छावा के सेट पर घंटों रुके थे विक्की कौशल, जानिए ऐसा क्या हुआ था अभिनेता के साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vicky Kaushal: शूटिंग के बाद छावा के सेट पर घंटों रुके थे विक्की कौशल, जानिए ऐसा क्या हुआ था अभिनेता के साथ
Thu, 14 Nov 2024 11:06 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:06 AM IST
सार
Vicky Kaushal: विक्की कौशल अगली बार लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित फिल्म छावा में नज़र आएंगे। हाल ही में, उनके एक सह-कलाकार ने सेट पर अपने समय के बारे में एक मार्मिक कहानी साझा की।
विज्ञापन
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल को इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन और सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक माना जाता है, जो लगातार अपनी फिल्मों और भूमिकाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा साबित करते रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है विक्की के साथ उनकी आगामी फिल्म छावा की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ था कि उन्हें शूटिंग के बाद भी सेट पर घंटों बिताने पड़े थे।
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म छावा और महावतार को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इन दिनों फिल्मों में पहले छावा रिलीज होगी, जबकि फिल्म महावतार 25 दिसंबर साल 2026 में रिलीज होगी। बहरहाल, विक्की की फिल्म छावो को लेकर प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि छावा के सेट पर कुछ ऐसा हुआ था कि विक्की को शूटिंग के खत्न होने के बाद भी घंटों सेट बिताने पड़े थे।
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की पीरियड ड्रामा फिल्म छावा संभाजी महाराज पर ही आधारित है। इस फिल्म में विक्की संभाजी के किरदार में नजर आएंगे। वहीं संभाजी की पत्नी येसूबाई भोसले की भूमिका में रश्मिका मंदारा नजर आएंगी। दरअसल, विक्की कौशल एक बार छावा के सेट पर शुटिंग खत्म होने के तीन घंटे तक रुकना पड़ा था। क्योंकि वह दूसरों की मदद करना चाहते थे और फिल्मांकन के दौरान संकेत देना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की की फिल्म छावा शिवाजी सावंत के इसी नाम के मराठी उपन्यास पर आधारित एक ऐतिहासिक महाकाव्य है। संयोग से, इसमें रश्मिका भी संभाजी की पत्नी येसुबाई की महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी। कलाकारों में दिव्या दत्ता, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और अन्य शामिल हैं। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित, फिल्म के टीजर को पहले ही दर्शकों से बहुत प्यार मिल चुका है।
Deepika Padukone Ranveer Singh: ज्योतिषियों की सलाह पर भारी पड़ा दीपिका रणवीर का प्रेम, जेन जी को दिखाई नई राह
Deepika Padukone Ranveer Singh: ज्योतिषियों की सलाह पर भारी पड़ा दीपिका रणवीर का प्रेम, जेन जी को दिखाई नई राह
विज्ञापन
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
काम की बात करें तो विक्की निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी होंगे। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2024 में शुरू हो चुकी है। लव एंड वॉर के सेट से विक्की और रणबीर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल चुकी हैं। इसके अलावा, विक्की दिनेश विजान की महावतार में भी अभिनय करेंगे। इस फिल्म में विक्की भगवान परशुराम का किरदार निभाएंगे। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित यह फिल्म क्रिसमस 2026 के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Celebrities Childhood Photos: इन 10 तस्वीरों में देखें आज की फिल्मी हस्तियों का बचपन, हो जाएंगे हैरान
Celebrities Childhood Photos: इन 10 तस्वीरों में देखें आज की फिल्मी हस्तियों का बचपन, हो जाएंगे हैरान