फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal: 'भारतीय सेना की वर्दी पहनना और सैम मानेकशॉ का किरदार निभाना एक जिम्मेदारी है', बोले विक्की कौशल

Sat, 14 Oct 2023 11:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Oct 2023 11:57 AM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal Talks About his Upcoming film Sam Bahadur Says Massive responsibility to play Sam Manekshaw
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर चर्चा में हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ का रोल अदा किया है। फिल्म का टीजर जारी हो चुका है। हाल ही में विक्की कौशल इस फिल्म के बारे में चर्चा करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह किरदार उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

Vicky Kaushal Talks About his Upcoming film Sam Bahadur Says Massive responsibility to play Sam Manekshaw
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल का कहना है कि सैम मानेकशॉ का किरदार अदा करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, 'भारतीय सेना की वर्दी पहनना और सैम मानेकशॉ की जैसी नेम प्लेट लगाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है'। इस पूरी प्रक्रिया में एडीजीपीआई (अतिरिक्त सार्वजनिक सूचना महानिदेशालय) और भारतीय सेना ने पूरा सपोर्ट किया, इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं'।

Vicky Kaushal Talks About his Upcoming film Sam Bahadur Says Massive responsibility to play Sam Manekshaw
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल ने कहा, 'जब भी मैं उनसे मिला उन्होंने हमेशा यही कहा, 'ढंग से करना, वह हमारे जांबाज हैं। इसलिए कुछ प्रेशर भी हमेशा बना रहा। मैंने हर बार यही कहा, 'हम अपनी पूरी जान लगा रहे हैं। हमने वाकई बहुत कठिन मेहनत की है। जब आप सैन मानेकशॉ की यूनिफॉर्म पहन रहे हैं तो बतौर अभिनेता आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं।'
Shibani Bedi: शिबानी ने 'थैंक यू फॉर कमिंग' को बताया क्रिएटिव ऑर्गेज्म, रोल के पीछे की प्रेरणा का किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Kaushal Talks About his Upcoming film Sam Bahadur Says Massive responsibility to play Sam Manekshaw
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल ने आगे कहा कि सैम मानेकशॉ की युवा उम्र की भूमिका निभाने के लिए कुछ जानकारियों की बहुत जरूरत थी। इस मामले में उनके परिवार ने पूरी मदद की। अभिनेता ने कहा कि सैम मानेकशॉ से संबंधित इंटरनेट पर उपलब्ध ज्यादातर जानकारियां और इंटरव्यू तब के हैं, जब वह अपनी उम्र के 70वें पड़ाव पर रहे।
Pankaj Tripathi: 'ओएमजी 2' को नहीं मिली मनचाही सफलता? पंकज त्रिपाठी को फिल्म हिट होने पर भी है यह मलाल

विज्ञापन
Vicky Kaushal Talks About his Upcoming film Sam Bahadur Says Massive responsibility to play Sam Manekshaw
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने कहा, 'मुझे उनकी युवा उम्र की भूमिका अदा करनी थी, जिसकी बहुत ज्यादा जानकारियां नहीं मिल पा रही थीं। सिर्फ कुछ फोटो डॉक्यूमेंट ही मौजूद थे। हम कई बार उनके पोते से मिले। उनसे पूछा कि वह किस तरह चलते थे, उनकी बॉडी लैंग्वेज कैसी थी। अपने किरदार को मजबूत बनाने के लिए ये जानकारियां मेरे बहुत काम आईं। बता दें कि यह फिल्म इसी साल पहली दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला रणबीर कपूर की 'एनिमल' से होगा।
Amaan: 'सोशल मीडिया पर पॉपुलर होकर भी लोग नहीं जानते हैं', पद्म विभूषण उस्ताद अमजद अली के बेटे अमान का दावा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed