फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Kaushal: सुबह उठते ही कटरीना से दूर रहना पसंद करते हैं विक्की कौशल, बेहद दिलचस्प है वजह

Thu, 08 Jun 2023 11:18 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 08 Jun 2023 11:18 AM IST
विज्ञापन
vicky kaushal wants to distance himself from katrina kaif in early morning know details
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram

सारा अली खान और विक्की कौशल स्टारर फिल्म जरा हटके बचके को रिलीज हुए एक हफ्ते का समय होने वाला है। यह फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फैंस को दोनों की जोड़ी और कहानी दोनों पसंद आ रही है। मिडिल क्लास फैमिली से जुड़ी स्टोरी देखने के बाद लोग काफी खुश हो रहे हैं। वहीं सारा और विक्की भी अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस दौरान विक्की कौशन ने अपनी शादी से जुड़े कई मजेदार किस्से साझा किए हैं। कटरीना को लेकर एक किस्सा और है, जिसे सुनकर फैंस चौंक सकते हैं। 

vicky kaushal wants to distance himself from katrina kaif in early morning know details
विक्की कौशल-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए विक्की कौशल ने कहा, 'जब मैं और कटरीना सुबह उठते हैं तो बिल्कुल अलग रहते हैं, क्योंकि मैं सुबह उठकर कॉफी पीकर और नाश्ता करने के बाद ही किसी तरह की चर्चा में शामिल होता हूं, और दूसरी तरफ कटरीना उठते ही फुल एनर्जी में आ जाती है। वह किसी भी बात में आसानी से शामिल हो जाती है, लेकिन मैं उस चर्चा से बचने की कोशिश करता हूं।'

इसे भी पढ़ें- Throwback Thursday: जब करण जौहर पर फूट पड़ा शाहरुख खान का गुस्सा, आंसुओं पर काबू नहीं रख सके थे फिल्ममेकर

vicky kaushal wants to distance himself from katrina kaif in early morning know details
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : Instagram

इसके अलावा इसके अलावा विक्की ने यह भी बताया, 'कटरीना हर हफ्ते में एक दिन टिपीकल हाउस वाइफ बन जाती हैं और घर के बजट के लिए एक मीटिंग करती हैं। उस वक्त मुझे बहुत ही मजा आता है और मैं सब काम छोड़कर वहां दर्शक बन जाता हूं और पॉपकॉर्न लेकर बैठ जाता हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
vicky kaushal wants to distance himself from katrina kaif in early morning know details
विक्की कौशल, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल जरा हटके जरा बचके के अलावा सैम बहादुर को लेकर चर्चा में थे, लेकिन खबरों के अनुसार फिलहाल यह फिल्म ठंडे बस्ते में जा चुकी है। वहीं कटरीना की बात करें तो वह टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा पठान वर्सेज टाइगर में भी उनके नजर आने के चर्चे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed