सिनेमाघरों में फिल्मों का आना लगातार जारी है। हालांकि, कुछ फिल्में कब आती हैं और कब चली जाती हैं इसका किसी को पता नहीं चलता। ऐसा ही कुछ हाल राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का लग रहा है। फिल्म को रिलीज करने की रणनीति तो सटीक थी लेकिन इसकी कहानी बेहद कमजोर। इसी का नतीजा है कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेकती नजर आई है। दशहरे के शुभ अवसर पर रिलीज हुई राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज को आज (गुरुवार) 14 दिन पूरे हो गए हैं। साथ ही फिल्म की लेटेस्ट कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। आइए इस पर गौर फरमा लेते हैं-
VVKWWV Day 14 Collection: गिरती ही जा रही 'विक्की विद्या' की कमाई, 14वें दिन निराशाजनक रहा कारोबार
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज को 14 दिन पूरे हो गए हैं। हालांकि, राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हाल बेहाल है।
टिकट विंडो पर ली अच्छी ओपनिंग
बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की भिड़ंत आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' से है। यह एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो 1990 के दशक में रेट्रो थीम के साथ सेट की गई है और हमें पुराने दिनों की याद दिलाती है। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
रिलीज के पहले हफ्ते से ही हाल बेहाल
राज शांडिल्य के जरिए लिखित और निर्देशित 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.9 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 6.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन इसका कलेक्शन 2.4 करोड़, पांचवें दिन 2.1 करोड़, छठे दिन 1.9 करोड़ और सातवें दिन 1.8 करोड़ रुपये रहा। इस तरह 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के पहले सप्ताह में 27 करोड़ रुपये की कमाई की।
Jigra Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर ‘जिगरा’ हुई फेल, जानें अब तक का कलेक्शन
दूसरे हफ्ते में बेपटरी हुई फिल्म
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के आठवें दिन 1.4 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। नौंवे दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 10वें दिन फिल्म की कमाई 2.6 करोड़ रुपये रही। इसने 11वें दिन 1.15 करोड़, 12वें दिन 1.1 करोड़, 13वें दिन 94 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, इसकी 14वें दिन की कमाई की शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो इसने दूसरे गुरुवार को महज 59 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का 14 दिन का कुल कलेक्शन 37.03 करोड़ रुपये ही हो पाया है।
Annu Kapoor: 'मुसलमानों को अच्छा दिखाना और पंडितों को...,' 17 साल बाद 'चक दे इंडिया' पर अन्नू कपूर का कटाक्ष
दर्शकों पर नहीं चला 'विक्की विद्या' का जादू
यह कॉमेडी-ड्रामा टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फ्रेश जोड़ी देखने को मिली है। हालांकि, फिल्म की कहानी बेहद ढीली रही है, जिसकी वजह से दर्शकों ने इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख नहीं किया है। लेटेस्ट कलेक्शन को देखकर साफ हो रहा है कि 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' जल्द ही सिनेमाघरों से विदा लेगी।
IFFI Goa: ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का धमाल, रणदीप की मूवी से होगा ‘अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ का आगाज
