11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज के आज 15 दिन पूरे हो गए हैं। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली जुली प्रतिकिया मिली। बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' से है। हालांकि, राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म की हालत खस्ता है। कमाई के आंकड़ों में दिन-ब-दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, फिल्म वीकएंड का लुत्फ उठाने में भी नाकामयाब नजर आई है। आइए इसके शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-
VVKWWV Day 15 Collection: वीकएंड पर धड़ाम से गिरी 'विक्की विद्या', कमाई के आंकड़े देख निर्माताओं को लगेगा झटका
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की सारी उम्मीदें खत्म होती नजर आ रही हैं। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत इस फिल्म के शुक्रवार की कमाई के आंकड़े बेहद निराशाजनक हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेंगते-रेंगते निकाला फिल्म का बजट
30 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत यह फिल्म पहले हफ्ते में ही धड़ाम हो गई। बॉक्स ऑफिस पर रेंगते हुए आखिरकार फिल्म ने 10वें दिन अपना बजट निकाल लिया। वहीं, वीकडेज में इसकी हालत बेहद खराब रही। अब तो यह फिल्म वीकएंड पर भी निराशाजनक प्रदर्शन करती नजर आई है।
पहले हफ्ते में ही बिगड़ने लगी हालत
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसने दूसरे दिन 6.9 और तीसरे दिन 6.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, जैसे ही फिल्म ने वीकडेज में एंट्री ली इसकी हालत खराब होती चली गई। मूवी ने रिलीज के चौथे दिन 2.4, पांचवें दिन 2.1, छठे दिन 1.9 और सातवें दिन 1.8 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका पहले हफ्ते का टोटल कलेक्शन 27 करोड़ रुपये हो गया है।
Suriya: सूर्या को देख हैदराबाद में मची भगदड़, सुरक्षाकर्मियों ने मारा फैन को धक्का तो स्टार ने उठाया ये कदम
दूसरे हफ्ते में फूली 'विक्की विद्या' की सांस
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के आठवें दिन 1.4 करोड़, नौवें दिन 2.25 करोड़, 10वें दिन 2.6 करोड़, 11वें दिन 1.15 करोड़, 12वें दिन 1.1 करोड़, 13वें दिन 90 लाख और 14वें दिन 75 लाख रुपये अपने खाते में जोड़े, जिससे इसका दूसरे हफ्ते का कुल कलेक्शन 10.15 करोड़ रुपये ही हो पाया।
Kriti Sanon: बोटोक्स और कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर कृति ने जाहिर की राय, हमेशा अच्छे दिखने के दबाव पर भी की बात
निराशाजनक है 15वें दिन का कारोबार
टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस कॉमेडी-ड्रामा ने रिलीज के 15वें दिन (शुक्रवार) बेहद निराशजनक प्रदर्शन किया है। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने आज महज 46 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत इस फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 37.61 करोड़ रुपये ही हो पाया है।
War 2: 'वॉर 2' के सेट से लीक हुई जूनियर एनटीआर की तस्वीर, खलनायक बन देने आ रहे ऋतिक रोशन को टक्कर