फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VVKWWV Day 17 Collection: विक्की विद्या को नहीं मिला वीकएंड का फायदा, तीसरे रविवार को हालत खस्ता

Sun, 27 Oct 2024 10:18 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 27 Oct 2024 10:18 PM IST
सार

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' अपनी रिलीज के तीसरे सप्ताह में चल रही है। आइए इसके 17वें दिन के कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
 

विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 17 Rajkummar rao triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' सिनेमाघरों में लगी हुई है। इस मूवी में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फ्रेश जोड़ी देखने को मिली है। 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की हालत खस्ता है। मूवी की रिलीज को आज यानी 27 अक्तूबर को तीसरा रविवार पूरा हो चुका है। हालांकि, यह वीकएंड पर भी दर्शक जुटाने में कामयाब नजर नहीं आई है। आइए 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की रिलीज के 17वें दिन के कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 17 Rajkummar rao triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

'जिगरा' से हुआ 'विक्की विद्या' का टकराव

बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का टकराव आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' से हुआ। हालांकि, दोनों ही फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में असमर्थ रहीं। राजकुमार की फिल्म की बात करें तो इसने घेरलू बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर 5.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।

 

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 17 Rajkummar rao triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri

पहले वीकएंड पर ठीक रहा कारोबार 

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो 1990 के दशक में रेट्रो थीम के साथ सेट की गई है और हमें पुराने दिनों की याद दिलाती है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 6.9 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, तीसरे दिन इसने 6.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

Anees Bazmee: ‘भूल भुलैया 3’ को छोड़ लोग कर रहे फिल्म ‘नाम’ की चर्चा, एक ही चाल में ढेर हुई बज्मी की ब्रांडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 17 Rajkummar rao triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

दो सप्ताह में ही हुआ बंटाधार

30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने रिलीज के चौथे दिन 2.4, पांचवें दिन 2.1, छठे दिन 1.9 और सातवें दिन 1.8 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका पहले हफ्ते का टोटल कलेक्शन 27 करोड़ रुपये हो गया है। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के आठवें दिन 1.4 करोड़, नौवें दिन 2.25 करोड़, 10वें दिन 2.6 करोड़, 11वें दिन 1.15 करोड़, 12वें दिन 1.1 करोड़, 13वें दिन 90 लाख और 14वें दिन 75 लाख रुपये अपने खाते में जोड़े, जिससे इसका दूसरे हफ्ते का कुल कलेक्शन 10.15 करोड़ रुपये ही हो पाया। 

Surbhi Jyoti Wedding: सुरभि ज्योति ने मांग में सजाया सुमित सूरी के नाम का सिंदूर, शादी की तस्वीरें आईं सामने

विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 17 Rajkummar rao triptii dimri film latest earning
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

17वें दिन इतनी रही कमाई 

टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म ने तीसरे सप्ताह में प्रवेश करते हुए 15वें दिन 65 लाख रुपये, 16वें दिन 1.2 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, इसने आज यानी 17वें दिन 93 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का अब तक का कुल कारोबार 39.93 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed