राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली जुली प्रतिकिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' से है। आज, रविवार को फिल्म की रिलीज के तीन दिन पूरे हो गए हैं। आइए 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' के तीसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-
VVKWWV BO Collection Day 3: रविवार को कैसा रहा राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की फिल्म का हाल? जानें कारोबार
राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का बजट 30 करोड़ रुपये है। फिल्म दशहरे के मौके पर रिलीज हुई। त्योहारी सीजन में ग्राहकों की संख्या में सुधार होना निश्चित है। हालांकि, कॉमेडी फिल्म का वीकडेज कलेक्शन देखने लायक होगा। शुरुआती समीक्षाएं काफी हद तक नकारात्मक रही हैं, जो आने वाले दिनों में स्पॉट बुकिंग को प्रभावित कर सकती हैं।
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने रिलीज डे पर 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसने दूसरे दिन 6.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, इसके तीसरे दिन के कलेक्शन के भी शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं।
Anees Bazmee: सोशल मीडिया पर उठी सलमान की फिल्म 'रेडी' के सीक्वल की मांग, निर्देशक अनीस बज्मी ने दिया ये जवाब
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.44 करोड़ रुपये रहा है। इस तरह राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म का अब तक का कुल कारोबार 17.84 करोड़ रुपये हो गया है। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित यह कॉमेडी-ड्रामा टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित है। सहायक कलाकारों में विजय राज, मल्लिका शेरावत, अर्चना पूरन सिंह और टीकू तलसानिया शामिल हैं। दलेर मेहंदी, शहनाज गिल और पवन सिंह ने गानों में विशेष भूमिका निभाई है।
Jigra Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी दर्शकों को नहीं लुभा पाई ‘जिगरा’, जानें कितना किया कलेक्शन
फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो 1990 के दशक में रेट्रो थीम के साथ सेट की गई है और हमें पुराने दिनों की याद दिलाती है। यह पहली बार है, जब राजकुमार राव अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म के लेखक और निर्देशक राज शांडिल्य हैं।
Alia Bhatt Controversy: अपने अभिनय से वाह-वाही बटोरने वालीं आलिया, जब इन विवादों की वजह से चर्चा में रहीं