फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: कटरीना कैफ की शादी पर अक्षय कुमार बोले- 'अब ये बिल्कुल तैयार है'

Tue, 09 Nov 2021 06:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 09 Nov 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Video Akshay Kumar said on Katrina Kaif wedding now she is ready
कटरीना कैफ, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि, दोनों इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे और अपनी जिंदगी की एक नई जर्नी शुरू करेंगे। ऐसे में दोनों के परिवार ने तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक कटरीना और विक्की ने अपनी शादी पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन दोनों से जुड़ी खबरें बॉलीवुड गलियारों में छाई हुई हैं। वहीं, अब कटरीना कैफ की शादी पर अभिनेता अक्षय कुमार ने बड़ी बात कही है।


 
कपिल के शो में पहुंचे कटरीना और अक्षय
हाल ही में, कटरीना कैफ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रिलीज हुई। दोनों ही स्टार इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अक्षय और कटरीना अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में कपिल कटरीना से एक सवाल करते नजर आ रहे हैं। 

Video Akshay Kumar said on Katrina Kaif wedding now she is ready
कटरीना कैफ, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना से कपिल ने किया सवाल
कपिल शर्मा कटरीना कैफ से किचन के बर्तन और चीजों के नाम पूछते हैं। इस दौरान कपिल कटरीना को करछी, कद्दूकस, छन्नी, चिमटा दिखाते हैं और उनका नाम पूछते हैं। इस दौरान कटरीना सभी चीजों का सही जवाब देती हैं, जिससे खुश होकर अक्षय कुमार एक बात कहते हैं।

Video Akshay Kumar said on Katrina Kaif wedding now she is ready
कटरीना कैफ, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार ने कही ये बात
वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही कटरीना सभी चीजों के बारे में बिल्कुल सही-सही बताती हैं, तो अक्षय कुमार काफी खुश हो जाते हैं। इस पर अभिनेता तुरंत कहते हैं, ‘अब यह शादी के लिए पूरी तरह तैयार है।’ अक्षय कुमार और कटरीना कैफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Video Akshay Kumar said on Katrina Kaif wedding now she is ready
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली पर हुआ कटरीना और विक्की का रोका
बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके मुताबिक, कटरीना और विक्की कौशल की रोका सेरेमनी कबीर खान और मिनी माधुर के घर हुई है। इस सेरेमनी में कटरीना-विक्की के परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। इस फंक्शन में कटरीना की मां सुजैन टरकोट और बहन इसाबेल कैफ शामिल हुई थीं। वहीं, विक्की की तरफ से इस रोका सेरेमनी में माता-पिता श्याम कौशल और वीना कौशल व भाई सनी कौशल मौजूद थे।
विज्ञापन
Video Akshay Kumar said on Katrina Kaif wedding now she is ready
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान में होगी शादी
खबरों के मुताबिक, विक्की कौशल और कटरीना कैफ इसी साल 7 से 9 दिसंबर के बीच में शादी कर लेंगे। दोनों की शादी राजस्थान के सिक्स सेंसेज बरवारा फोर्ट में होगी। इसी वजह से दोनों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दावा तो ये भी किया गया है कि, कटरीना का लहंगा सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed