फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग शादी के सवाल का दिया जवाब, कही ये बात

Sat, 13 Nov 2021 07:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 13 Nov 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Video Alia Bhatt answered the question of marriage with Ranbir Kapoor said this
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल बन चुके हैं। दोनों ही लंबे समय के एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। काफी समय से रणबीर और आलिया अपनी शादी की खबरों के लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा था कि रणबीर और आलिया इसी साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे और फिर खबर आई थी कि दोनों की शादी अगले साल तक के लिए टल गई है। वहीं, अब आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया है।


 
दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसका टाइटल ‘अ डे इन द लाइफ ऑफ आलिया भट्ट’ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने फैंस के कुछ चुनिंदा सवालों के जवाब दिए हैं, जो फैंस ने उनसे कुछ समय पहले हुए ‘आस्क मी एनिथिंग’ सेशन के दौरान पूछे थे।

Video Alia Bhatt answered the question of marriage with Ranbir Kapoor said this
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

एक फैन ने आलिया भट्ट से उनके मोबाइल कवर की इमेज को दिखाने के लिए कहा था। इस पर आलिया ने शर्माते हुए अपना मोबाइल कवर दिखाया जिसमें उनकी और रणबीर की खूबसूरत फोटो लगी हुई है। इसके साथ आलिया ने कहा, ‘अगर आप अंदाजा लगा रहे हैं रणबीर का... तो आप बिल्कुल सही हैं।’

Video Alia Bhatt answered the question of marriage with Ranbir Kapoor said this
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट से एक फैन ने पूछा था कि वो सोशल मीडिया की ट्रोलिंग और नकारात्मकता से कैसे डील करती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं कहना चाहती हूं कि इन सब चीजों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। एक महान व्यक्ति ने मुझसे कहा था, कभी कामयाबी को दिमाग में और नाकामयाबी को दिल पर नहीं लेना चाहिए। इसी तरह आपको तारीफों को सिर पर और बुराई को दिल पर नहीं लेना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Video Alia Bhatt answered the question of marriage with Ranbir Kapoor said this
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसी वीडियो में आलिया रणबीर के साथ अपनी शादी के सवाल पर भी जवाब देती हैं। आलिया ने कहा, ‘मुझसे हजारों लोग सवाल करते हैं, जिसमें ज्यादा लोग यही पूछते हैं कि मैं शादी कब कर रही हूं।’ आलिया ने अपने जवाब को यही बीच में छोड़ दिया है। यानी एक्ट्रेस अभी अपनी शादी पर ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहती हैं।

विज्ञापन
Video Alia Bhatt answered the question of marriage with Ranbir Kapoor said this
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया और रणबीर इसी साल दिसंबर में शादी करने वाले थे लेकिन दोनों ने काम की वजह से अपनी शादी को पोस्टपोन कर दिया है। माना जा रहा है कि, अब दोनों अगले साल अप्रैल में शादी रचाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed