सोशल मीडिया आज के समय में हर किसी की दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। न सिर्फ आम आदमी की जिंदगी में बल्कि सितारों के करियर से लेकर उनकी फैन फॉलोइंग तक में भी सोशल मीडिया का बहुत बड़ा योगदान हैं। सोशल मीडिया आम आदमी हो या कोई बड़ा सितारा हर किसी को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता प्रदान करती हैं, लेकिन कुछ लोग इस स्वतंत्रता का गलत फायदा उठाते अक्सर बॉलीवुड सितारों को ट्रोल करते हैं और उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल भी करते हुए नजर आते हैं।
TROLL: अनुष्का शर्मा से लेकर ऐश्वर्या राय तक प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ गया था अभिनेत्रियों का वजन, बॉडी शेमिंग का हुईं शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान पहले बेटे तैमूर के जन्म से पहले अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त भी लगातार काम कर रही थीं, उनके चेहरे से ये साफ जाहिर था कि वो अपने हर पल को खूब एंजॉय कर रही हैं। हालांकि तैमूर के जन्म के बाद जब करीना पब्लिकली कैमरे के सामने आईं तो उनके बढ़े हुए वेट को देखकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। कभी बॉलीवुड में जीरो फिगर को लेकर मशहूर हुईं करीना को प्रेग्नेंसी के बाद सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने इस साल जनवरी में अपनी बेटी वामिका कोहली को जन्म दिया था। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया के जरिए चाहने वालों को दी थी। लेकिन अपनी प्रेग्नेंसी के बाद जब अनुष्का पहली बार आईपीएल में विराट और उनकी टीम को चीयर करने पहुंची तो उनके बढ़े हुए वजन के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।
ऐश्वर्या राय बच्चन
आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या राय का वजन काफी बढ़ गया था। जिसके कारण सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। उस दौरान ऐश्वर्या के बढ़े हुए वजन के कारण उन्हें कई बार बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा। जब ऐश्वर्या कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थीं तो उनके वजन के कारण उन्हें लोगों ने काफी खरी खोटी सुनाई थी।
नेहा धूपिया
नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर सबसे अधिक ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। वो जब भी सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करती हैं तुरंत ही लोग उन्हें घेर लेते हैं। अपनी पहली संतान मेहर बेदी के जन्म के बाद नेहा धूपिया का वजन काफी बढ़ गया था, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था।