फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाद: कन्नड़ अभिनेत्री रचिता राम ने ‘सुहागरात’ पर दिया ऐसा बयान, मच गया बवाल

Sat, 13 Nov 2021 06:36 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 13 Nov 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Kannada actress Rachita Ram gave such a statement on the first night post wedding controversy started
रचिता राम - फोटो : rachita ram Instagram

कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रचिता राम इन दिनों अपने एक बयान की वजह से विवादों में फंसी हुई हैं। रचिता जल्द ही फिल्म ‘लव यू रचू’ में नजर आएंगी। अभिनेत्री इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। रचिता ने इस फिल्म में बोल्ड सीन दिए हैं। हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी, जिसमें अभिनेत्री से फिल्म में उनके बोल्ड सीन के बारे में पूछा गया था। इस दौरान रचिता राम ने सुहागरात पर एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बवाल मच गया है। रचिता राम से अब माफी की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं, उन्हें बैन करने की बात भी उठ गई है।

अभिनेत्री ने क्या कहा?
रचिता राम से प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने पूछा था, ‘सुहागरात में क्या किया था?’ इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट की डिमांड की वजह से वो सीन किए हैं।

Kannada actress Rachita Ram gave such a statement on the first night post wedding controversy started
रचिता राम - फोटो : rachita ram Instagram

एक्ट्रेस ने कहा, ‘यहां बहुत सारे लोग शादीशुदा हैं। मेरा इरादा किसी को शर्मिंदा करने का नही है। मैं आप लोगों से पूछती हूं शादी के बाद लोग क्या करते हैं? वो लोग आपस में रोमांस करते हैं ना, बस यही फिल्म में दिखाया गया है। मैंने ये सीन क्यों किए हैं इसका कारण तो आप फिल्म देखकर ही पता लगा सकते हैं।'

Kannada actress Rachita Ram gave such a statement on the first night post wedding controversy started
रचिता राम - फोटो : rachita ram Instagram
नाराज हुआ एसोसिएशन
कन्नड़ फिल्म अदाकारा के इस बयान पर कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कड़ी आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं, रचिता राम को बैन करने की बात भी कही है। इस चैंबर के अध्यक्ष तेजस्वी नागलिंगस्वामी ने रचिता राम के बयान पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अभिनेत्री के बयान को राज्य के संस्कारों और राज्य की छवि को खराब करने वाला बताया है।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kannada actress Rachita Ram gave such a statement on the first night post wedding controversy started
रचिता राम - फोटो : rachita ram Instagram

उन्होंने कहा कि आज तक राज्य के सभी प्रमुख और दिग्गज अभिनेत्रियों ने ऐसा कोई भी विवादित बयान नहीं दिया है। रचिता राम इंडस्ट्री में अभी अभी आई हैं और वह फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास के बारे में ज्यादा कुछ जानती भी नहीं हैं। उन्होंने अपनी अभद्र बात से इंडस्ट्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।’

विज्ञापन
Kannada actress Rachita Ram gave such a statement on the first night post wedding controversy started
रचिता राम - फोटो : rachita ram Instagram

इतना ही नहीं, तेजस्वी नागलिंगस्वामी ने रचिता राम से माफी की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर अभिनेत्री अपने बयान पर माफी नहीं मांगती हैं तो उनकी फिल्मों को कर्नाटक में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा वो अभिनेत्री के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में बैन करने की कोशिश करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed