{"_id":"5b87c45542c792466a5068a9","slug":"video-katrina-kaif-enjoying-road-trip-after-wrapping-up-the-malta-schedule","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माल्टा में 'भारत' की शूटिंग खत्म करते ही रोड ट्रिप पर निकल पड़ीं कटरीना, क्या आपने देखा ये VIDEO","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माल्टा में 'भारत' की शूटिंग खत्म करते ही रोड ट्रिप पर निकल पड़ीं कटरीना, क्या आपने देखा ये VIDEO
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
katrina kaif
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'भारत' फिल्म का माल्टा शिड्यूल पूरा होने के बाद कटरीना कैफ और सलमान खान थोड़ा रिलैक्स करने के मूड में है। माल्टा में यह दोनों स्टार 'भारत' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बीच से इन दोनों स्टार्स की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। फिलहाल पहले शिड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है और दोनों स्टार मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। शूटिंग खत्म होने के बाद कटरीना कैफ का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह रोड ट्रिप का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रही हैं।
कटरीना कैफ
इस वीडियो को कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो पर कटरीना ने 'रोड ट्रिप' कैप्शन दिया है। इस कैप्शन को देखकर साफ जाहिर होता है कि कटरीना शूटिंग खत्म होने के बाद थोड़ा आराम करना चाहती है तभी तो उन्होंने रोड ट्रिप करने का फैसला लिया है। इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
Katrina and Salma Khan
इस वीडियो में सब कुछ ब्लैक एंड व्हाइट नजर आ रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि कटरीना कार में दोनों पैर ऊपर करके आराम से कार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले कटरीना कैफ की सलमान की मां सलमा के साथ अर्पिता ने तस्वीर पोस्ट की थी जिसे देखकर यूजर्स सास-बहू कमेंट करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan
आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' फिल्म को छोड़ने के बाद कटरीना को सलमान के अपोजिट कास्ट किया गया है। कहा जा रहा है इस फिल्म में कटरीना और सलमान खान 5 अलग अलग लुक में नजर आएंगे। हालांकि कुछ दिन पहले इस फिल्म के सेट से एक तस्वीर लीक हुई थी जिसमें कटरीना लहंगा पहने हुए सलमान की बाहों में नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
salman khan and katrina kaif
'भारत' फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। 'भारत' फिल्म कोरियन फिल्म 'An Ode to My Father' का रीमेक है। इस फिल्म में सलमान और कटीरना 5 लुक में नजर आएंगे। कोरियन फिल्म एक पीरियड ड्रामा थी जिसमें कोरियन के इतिहास से जुड़े कुछ तथ्यों को दिखाया गया था। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म में भारत के इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को दिखाया जा सकता है।