{"_id":"5b87bc6542c792462e3b413a","slug":"karan-johar-become-speechless-after-watching-look-alike-himself-picture-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अचानक इस तरह सामने आ गया करण जौहर का हमशक्ल, तस्वीर देखते ही हो गए 'खामोश'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अचानक इस तरह सामने आ गया करण जौहर का हमशक्ल, तस्वीर देखते ही हो गए 'खामोश'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
karan johar
सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जो सेलिब्रिटी को थोड़ा परेशान कर देता है। ऐसा ही कुछ हिंदी सिनेमाजगत के मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर के साथ हुआ। करण जौहर को सोशल मीडिया पर यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट करके टैग कर दिया। इस तस्वीर को देखकर करण जौहर हैरान रह गए और उसके बाद जो हुआ वह आपको आगे बताएंगे।
Trending Videos
karan johar
बॉलीवुड में करण जौहर सारे फील्ड में हाथ आजमा चुके हैं। फिर चाहे एक्टिंग हो, किसी शो की होस्टिंग हो, डायरेक्शन हो या फिर प्रोड्यूसर। एक्टिंग को छोड़कर करण जौहर की सभी फील्ड में पारी सफल रही है। हमेशा से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले करण जौहर को उनके एक फैन ने ऐसी तस्वीर पोस्ट कर दी जिसे देखकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar
करण जौहर ने ट्विटर पर फैन के ट्वीट को रि-शेयर करते हुए लिखा - 'कुछ ट्वीट आपको निशब्द कर देते हैं..यह भी उन्हीं में से एक है।' करण जौहर ने जो ट्वीट शेयर किया है वह उस्मान खान नाम के शख्स का है। उस्मान ने अपनी तस्वीर पोस्ट करके लिखा था- 'कुछ लोग मुझे कहते हैं कि मैं करण जौहर की तरह लगता हूं। क्या सही में ऐसा है?' इस शख्स के प्रोफाइल को देखने के बाद इस बात का पता चला कि यह पाकिस्तान का रहने वाला है।
Few tweets leave me speechless....this is one of them.... https://t.co/jRNhE6A7ex
— Karan Johar (@karanjohar) August 30, 2018
Takht
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि करण जौहर इस तरह की घटना का शिकार हुए हो। इससे पहले कई एक्टर्स के साथ सोशल मीडिया पर इस तरह की कई चीजें हो चुकी हैं। करण जौहर ने हाल ही में मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में कई दिग्गज एक्टर्स को करण जौहर ने साइन किया है। इन एक्टर्स में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर मुख्य किरदार में होंगे।
विज्ञापन
koffee with Karan
आपको बता दें, 'तख्त' फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी और रिलीज 2020 तक हो सकती है। 'तख्त' फिल्म के साथ ही करण जौहर अपने टॉक शो कॉफी विद करण को लेकर चर्चा में है। करण ने इसके इसके छठे सीजन की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। यह सीजन 21 अक्टूबर से शुरू होगा। इस शो में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां आती है और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज लोगों से शेयर करते हैं।
