{"_id":"5b87bcff42c7924666422d70","slug":"chandigarh-guru-randhawa-the-most-viewed-singer-on-youtube","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस मशहूर पंजाबी सिंगर ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, रैपर बादशाह भी रह गए पीछे...यूट्यूब से जुड़ा कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस मशहूर पंजाबी सिंगर ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, रैपर बादशाह भी रह गए पीछे...यूट्यूब से जुड़ा कनेक्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Aug 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
guru randhawa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के इस मशहूर पंजाबी सिंगर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है कि रैपर बादशाह भी पीछे रह गए हैं। कनेक्शन यूट्यूब से जुड़ा है, जानेंगे तो सभी सिंगरों को हैरानी में डाल सकता है।
badshah guru randhawa
हम बात कर रहे हैं सिंगर गुरु रंधावा की, जिनके कई गाने यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं और इस समय वे व्यूवर्स के फेवरेट बने हुए हैं। उन्हें उनके ऑफिशियल चैनलों पर तीन करोड़ से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। इसके साथ ही वे यूट्यूब पर सबसे अधिक व्यूज पाने वाले पहले भारतीय सिंगर बन गए हैं।
Guru Randhawa
इस रिकॉर्ड के साथ ही गुरु रंधावा ने यो यो हनी सिंह, रैपर बादशाह और मीका सिंह जैसे गायकों को भी पॉपुलैरिटी के मामले में पछाड़ दिया है। पिछले कुछ समय में उनके कई गाने आए, जैसे बन जा तू मेरी रानी, सुइट सुइट करदा, पटोला, हाई रेटेड गबरू, और भी बहुत सारे, जिन्हें काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
guru randhawa
यूट्यूब पर बने रिकॉर्ड के बारे में गुरु रंधावा कहते हैं कि ये दर्शकों का उनके चाहने वालों का प्यार है, जो ये उपलब्धि मिली। पहली बार किसी भारतीय ने यह मुकाम पाया है और इससे मैं बहुत खुश हूं। खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इसके लिए मैं दर्शकों का आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन
Guru Randhawa
बता दें कि गुरु रंधावा नामी पंजाबी सिंगरों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में की थी। 2017 में फिल्म 'हिंदी मीडियम' के गाने 'सुइट सुइट' के हिट होने के बाद, गुरु बॉलीवुड के पसंदीदा सिंगर बने। इसमें 'टी-सीरीज' के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक भूषण कुमार का अहम रोल रहा।