एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 27 May 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी अपने गानों को लेकर तो कभी पति संग अपनी प्यारी तस्वीरों को लेकर। फैंस को उनका हर अंदाज काफी पसंद आता है और उनकी तस्वीरों पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते हैं। इसी बीच नेहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा नैचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जबकि बैकग्राउंड में रोहनप्रीत सिंह उनके लिए गाना गा रहे हैं। वीडियो के खत्म होने से पहले नेहा कहती नजर आ रही हैं, "आई लव यू, बेबी।" साथ ही नेहा ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'तुम जैसी हो, तुम सुंदर हो। पति रोहनप्रीत सिंह बैकग्राउंड में गाना गा रहे हैं जो ओरिजिनल गाना गाया और लिखा टोनी कक्कड़ भइया ने है। कोई फिल्टर नहीं लगाया हुआ है।'
2 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : instagram/nehakakkar
रोहनप्रीत सिंह ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सबसे सुंदर, आई लव यू टू द मून एंड बैक।' फैंस को भी नेहा का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले भी नेहा और उनके पति रोहनप्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था। इस वीडियो में दोनों आपस में बुरी तरह से लड़ते हुए नजर आए।
3 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : instagram/nehakakkar
बता दें कि नेहा अपने पति के साथ अक्सर इंस्टाग्राम रील्स बनाती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसी ही एक रील बनाई है जो पहली झलक में हैरान कर देने वाली है लेकिन बाद में दोनों का इसमें छुपा मजाकिया अंदाज लोगों को समझ आता है। इन दोनों का यह वीडियो वायरल हो गया और तद जमकर अपने प्रतिक्रियाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : instagram/nehakakkar
वहीं, नेहा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पति रोहनप्रीत सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गोलगप्पे के चटकारे लेती नज़र आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, कुछ फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट करके कहा है कि कोरोना काल में बाहर गोलगप्पे खाना थोड़ा सही नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : instagram/nehakakkar
नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- 'जब हमने खड तैनू मैं दस्सा' के सेट पर गोलगप्पे खाए थे।' इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों गोलगप्पे खाते हुए काफी एन्जॉय कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।