{"_id":"5a7c25ad4f1c1ba3268b9025","slug":"video-viral-alia-bhatt-always-wanted-to-marry-with-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर ने आलिया को लगाई डांट, वायरल वीडियो में बोलीं- 'मैं रणबीर से शादी करना चाहती थी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर ने आलिया को लगाई डांट, वायरल वीडियो में बोलीं- 'मैं रणबीर से शादी करना चाहती थी'
Thu, 08 Feb 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरों से पूरा बॉलीवुड हिला हुआ है। दोनों साथ में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं। बड़े बजट में बन रही करण जौहर की इस फिल्म की शूटिंग इजरायल में हो रही है। आलिया और रणबीर ने साथ में न्यू ईयर भी सेलीब्रेट किया था। तस्वीरें सामने आने के बाद यही लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
2 of 5
आलिया भट्ट
कटरीना से ब्रेकअप के बाद रणबीर तन्हाई में जी रहे थे। वहीं अब सिद्धार्थ और आलिया का ब्रेकअप भी कंफर्म हो गया है। साथ ही यह भी खबरें हैं कि फिल्म हिट कराने के लिए ये करण जौहर की मार्केटिंग स्ट्रैटिजी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर इन अफवाहों से काफी नाराज हैं।
3 of 5
रणबीर कपूर
खबरों की मानें तो रणबीर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ लॉन्ग डिसटेंस रिलेशनशिप में हैं। इसलिए उन्हें ये सब पसंद नहीं आ रहा है। इस बात के लिए उन्होंने आलिया और करण जौहर की टीम को फटकार लगाई है। रणबीर फिलहाल सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें आलिया ये कहती नजर आ रही हैं कि वो हमेशा से रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। यह कॉफी विद करण के उस एपिसोड का वीडियो है जिसमें आलिया और परिणीति साथ में पहुंची थीं। इसी एपिसोड में आलिया ने कहा था कि जब मैंने रणबीर के साथ थोड़ा समय बिताया तो मुझे पता चला कि वो अच्छे इंसान हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट
आलिया ने आगे कहा, 'मैं उनसे शादी करना चाहती हूं। मुझे यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है। इस बारे में रणबीर कपूर की मां यानी नीतू कपूर भी जानती हैं।' अगर ये अफवाह नहीं हुई तो रणबीर और आलिया के फैंस दोनों को साथ में देखकर जरूर खुश होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।