{"_id":"5a7c18164f1c1bfe7e8b4609","slug":"thugs-of-hindostaan-star-katrina-kaif-tried-to-patch-up-with-padmaavat-actress-deepika-padukone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैट फाइट के बीच कटरीना कैफ ने किया कुछ ऐसा, दीपिका हो सकती हैं हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैट फाइट के बीच कटरीना कैफ ने किया कुछ ऐसा, दीपिका हो सकती हैं हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की सबसे चर्चित कैट फाइट की लिस्ट में शामिल दो अभिनेत्रियां कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण आजकल अपने बयानों को लेकर काफी लाइमलाइट में हैं। हाल ही में दीपिका ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कटरीना को अपनी शादी तक में नहीं बुलाने वाली हैं। बहरहाल इस फाइट की वजह बताने की जरूरत नहीं कि यह रणबीर कपूर की वजह से है।
हाल ही में जब कटरीना से एक टॉक शो के दौरान पूछा गया कि क्या वो दीपिका को अपना दोस्त मानती हैं तो उनकी चुप्पी से ही अंदाजा लगाया जा सकता था कि उनका जवाब ना में ही है। लेकिन हाल ही में कटरीना ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद लगता है कटरीना इस कोल्ड वॉर को अब खत्म करने के मूड में हैं।
बता दें, ये दोनों एक्ट्रेस रणबीर की एक्स-गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। जिसकी वजह से एक दूसरे से शिकायत होना लाजमी है। लेकिन खबरों की माने तो कटरीना ने यह दुश्मनी भुलाकर दीपिका की तरफ अपनी दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। हाल ही में कटरीना ने सोशल मीडिया पर दीपिका की एक फोटो को लाइक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजाइनर अनामिका खन्ना ने दीपिका की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसे कटरीना ने लाइक किया। ऐसे में कहा जा सकता है कि कटरीना हो न हो दीपिका के साथ अपनी सारी गलतफहमियां दूर करना चाहती हैं।