फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभी और करना होगा इंतजार, 450 करोड़ में बनीं इस फिल्म की रिलीज डेट फिर आगे बढ़ी

Thu, 08 Feb 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Feb 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth and Akshay Kumar starrer film 2.0 release date postponed
2.0

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है लेकिन फिल्म की रिलीज डेट फिर से आगे बढ़ गई है। जिससे रजनीकांत और अक्षय कुमार के फैंस को निराशा होगी।

Rajinikanth and Akshay Kumar starrer film 2.0 release date postponed
2.0

फिल्म '2.0' पहले दीवाली 2017 में रिलीज होने वाली थी। फिर रिलीज डेट 26 जनवरी 2018 की गई। अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी जिस वजह से इस फिल्म को आगे बढ़ाकर 27 अप्रैल कर दिया गया था। बाद में फिल्म की रिलीज डेट को फिर से टाला गया और 15 अगस्त किया गया लेकिन अब फिर से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा रही है।

Rajinikanth and Akshay Kumar starrer film 2.0 release date postponed

सूत्रों के मुताबिक '27 अप्रैल को फिल्म किसी भी कीमत पर रिलीज नहीं हो पाएगी। यही नहीं फिल्म 15 अगस्त को भी रिलीज करना मुश्किल है। फिल्म में 3डी का काफी काम बाकी जिसे पूरा होने में अभी कुछ महीने लगेंगे। ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ना तय है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth and Akshay Kumar starrer film 2.0 release date postponed
2.0 पोस्टर - फोटो : Twitter

रीमा कागती निर्देशित अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। ऐसे में अक्षय कुमार की ही '2.0' उसी दिन रिलीज नहीं की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार कोशिश कर रहे हैं यह फिल्म 2019 के गणतंत्र दिवस की छुट्टियों पर रिलीज हो।

विज्ञापन
Rajinikanth and Akshay Kumar starrer film 2.0 release date postponed
2.0

फिल्म में अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन भी लीड रोल अदा कर रही हैं। ये फिल्म दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स पर रिलीज होनी है। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता ए.आर.रहमान ने फिल्म का संगीत दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed