फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral: बेटे की गोद में बैठी दिखीं किरण खेर, अनुपम खेर के सवाल का दिया जबरदस्त जवाब

Sun, 03 Apr 2022 01:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 03 Apr 2022 01:50 PM IST
विज्ञापन
video viral of anupam kher wife kirron kher sitting on lap of her son sikander
किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद अभिनेता अनुपम खेर अपने अभिनय को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। अनुपम खेर अक्सर अपने घर और निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी पत्नी किरण खेर बेटे सिकंदर की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। किरण खेर के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

video viral of anupam kher wife kirron kher sitting on lap of her son sikander
अनुपम खेर-किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- मां की ममता और लव की लहरें...। इस वीडियो में अनुपम खेर अपनी पत्नी से पूछ रहे हैं कि तुम इसकी गोद में क्यों बैठी हो। इसपर किरण का जवाब बहुत ही प्यारा है।  किरण खेर ने कहा- जिंदगी भर इसको मैंने अपनी गोद में बैठाया है...अब इसको अपनी मां को कभी-कभी अपनी गोद में बैठाना चाहिए।

video viral of anupam kher wife kirron kher sitting on lap of her son sikander
सिकंदर खेर, अनुपम खेर - फोटो : instagram: sikandarkher

इसके बाद अनुपम खेर अपने बेटे से पूछते हैं कि- आपकी गोद में मां बैठी है आपको कैसा लग रहा है। इस पर वह कहते हैं कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। अनुपम खेर और किरण के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
video viral of anupam kher wife kirron kher sitting on lap of her son sikander
अनुपम खेर-किरण खेर - फोटो : Instagram

एक फैन ने कमेंट किया- किरण जी ने अपनी कलाई पर दो घड़ियां क्यों पहनी हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- क्या बात है...आप अपने परिवार के इतने अच्छे पोस्ट डालते हैं। इसके अलावा कई फैंस लव यू और हाऊ क्यूट जैसे कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed