फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विद्या बालन ने इस 'वायरस' से बचने का बताया उपाय, बोलीं- 'कोरोना तो फैल गया लेकिन इसे...'

Fri, 22 May 2020 08:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 22 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
vidya balan and manav kaul apeal to safe to afwah virus after corona
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस से जूझ रही है। फिलहाल इससे बचने का एक ही तरीका है सोशल डिस्टेंसिंग। बॉलीवुड सितारों ने इस मौके पर सभी को जागरूक करने का काम किया। सोशल मीडिया के जरिए वो अपने प्रशंसकों से सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने के लिए कह रहे हैं। एक ओर सभी लोग कोरोना से परेशान हैं तो वहीं इस बीच एक और 'वायरस' तेजी से फैलता जा रहा है। इस बारे में अभिनेत्री विद्या बालन बता रही हैं साथ ही इससे कैसे बचा जा सकता है इसका भी जिक्र उन्होंने किया। 

vidya balan and manav kaul apeal to safe to afwah virus after corona
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

एक वीडियो संदेश में विद्या ने इस 'वायरस' के बारे में विस्तार से बताया। विद्या के साथ अभिनेता मानव कौल भी इस मुहिम में साथ जुड़े। दरअसल इस 'वायरस' का नाम है 'अफवाह का वायरस'। जिसे कई बार लोग बिना सच्चाई जाने सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड करते चले जाते हैं। 

vidya balan and manav kaul apeal to safe to afwah virus after corona
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विद्या कहती हैं कि पता है दुनिया में कोरोना वायरस के अलावा एक और 'वायरस' चारों ओर फैल गया है। इंडिया में तो और भी, ये 'वायरस' है 'अफवाह वायरस'। सोशल मीडिया के जरिए लोग फॉरवर्ड का बटन दबाकर उसे फैलाने का काम करते हैं।' इसके आगे मानव कौल और विद्या बालन साथ में कहते हैं कि 'कोरोना तो फैल गया लेकिन अफवाह वायरस को नहीं फैलने देना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
vidya balan and manav kaul apeal to safe to afwah virus after corona
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में विद्या फोन से दूरी बनाने के लिए कहती हैं। विद्या ने वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- 'दुनिया में एक नया 'वायरस' तेजी से फैल रहा है। इसे रोकिए इससे पहले कि ये ज्यादा नुकसान पहुंचाए।' 

विज्ञापन
vidya balan and manav kaul apeal to safe to afwah virus after corona
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि विद्या बालन और मानव कौल ने साथ में फिल्म 'तुम्हारी सुलु' की थी। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी खूब सराहा था। विद्या बालन जल्दी ही फिल्म 'शकुंतला देवी' में नजर आने वाली हैं। लॉकडाउन को देखते हुए मेकर्स ने हाल ही में एलान किया कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। 

करण पर भारी पड़ीं अक्षय की पत्नी, आमिर- सलमान और शाहरुख के सवाल पर किया पलटवार
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed