{"_id":"5e60d4998ebc3eeb3e6e09c4","slug":"vidya-balan-has-kick-started-shooting-of-her-upcoming-film-sherni","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुराना है बॉलीवुड और जानवरों का रिश्ता, अब 'शेरनी' बनीं विद्या बालन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुराना है बॉलीवुड और जानवरों का रिश्ता, अब 'शेरनी' बनीं विद्या बालन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 05 Mar 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विद्या बालन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में इंसानों और जानवरों का पुराना रिश्ता रहा है। कभी इनकी दुश्मनी को दिखाया गया, तो कभी इनकी दोस्ती की मिसालें देखी गईं। हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक विद्या बालन भी इसी रिश्ते को आधार बनाकर एक फिल्म 'शेरनी' बना रही हैं। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के जंगली इलाके भूत पलासी में बुधवार को शुरू हुई।
यह पहला मौका नहीं है जब हिंदी सिनेमा में जानवरों और इंसानों के तालमेल को दिखाया गया हो। अपनी एक्शन पैक्ड फिल्मों के लिए मशहूर विद्युत जामवाल की फिल्म 'जंगली' हाल ही में रिलीज हुई थी। इसमें विद्युत के पिता एक पशु प्रेमी हैं। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी जंगल और जानवरों के नाम कर दी थी। कुछ लोगों के थोड़े से लालच की वजह से विद्युत को अंतर्राष्ट्रीय शिकारी माफिया से भिड़ना पड़ता है।
3 of 4
हाथी मेरे साथी का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
'बाहुबली' जैसी बड़ी फिल्म में विलेन का किरदार निभाकर बड़े अभिनेता बन चुके राणा दग्गुबाती की आने वाली फिल्म 'हाथी मेरे साथी' भी इंसानों और जानवरों के बीच के प्यार और तकरार की कहानी है। इसी नाम से हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने भी फिल्म की थी। उस फिल्म में राजेश खन्ना ने चार हाथी पाले थे, जो बाद में इंसान की नफरत का शिकार हो जाते हैं। इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे प्रतिष्ठित लेखकों की जोड़ी सलीम-जावेद ने लिखा है। यह उनकी लिखी हुई पहली सुपरहिट फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
total dhamaal
जानवर और इंसान के प्यार के अलावा उनके आमने सामने को भी फिल्मों में बखूबी दिखाया गया है। जिनमें अदालत और मिस्टर नटवरलाल जैसी फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने शेर का सामना किया। इसके अलावा 'मां' फिल्म में धर्मेंद्र ने और 'धरमवीर' फिल्म में प्राण ने भी शेर से टक्कर ली थी। फिल्म 'हिम्मतवाला' और 'टोटल धमाल' में मेगा स्टार अजय देवगन भी ये कारनामा कर चुके हैं। इस सूची में मिथुन चक्रवर्ती, रजनीकांत, जैकी श्रॉफ जैसे कई और अभिनेताओं का नाम भी शामिल हैं जिन्होंने परदे पर इंसान और जानवर के रिश्तों की अनोखी इबारतें लिखीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।