फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर पहली बार बोलीं विद्या बालन, कहा- 'अपना पक्ष रखने के लिए वह हमारे बीच नहीं है'

Thu, 23 Jul 2020 08:05 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 23 Jul 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
Vidya Balan On Sushant Singh Rajput demise says show some respect to the late actor
सुशांत सिंह राजपूत, विद्या बालन - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। सुशांत की मौत के बाद उनके कई दोस्तों ने अपनी- अपनी राय रखी। किसी ने कहा कि उनके डिप्रेशनकी वजह बॉलीवुड में मौजूद भाई-भतीजावाद है। तो कई लोगों ने उनके निजी रिश्तों को जिम्मेदार ठहराया। इस मामले में विद्या बालन ने आज तक एक शब्द भी नहीं कहा लेकिन अब पहली बार विद्या ने सुशांत की मौत पर बात की है।

Vidya Balan On Sushant Singh Rajput demise says show some respect to the late actor
विद्या बालन

विद्या बालन का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत की विरासत का सम्मान करने का एक ही तरीका है कि हम चुप रहें क्योंकि वह अपना पक्ष रखने के लिए हमारे बीच नहीं है। सुशांत की मौत के साथ मानसिक स्वास्थ्य को लेकर शुरू हुई चर्चा अब फिल्म जगत में आरोप- प्रत्यारोप और छींटाकशी के स्तर पर आ गई है। इस संबंध में बालन का कहना है कि यह बहुत दुखद है कि राजपूत जैसे विलक्षण व्यक्ति ने ऐसा रास्ता चुना।

Vidya Balan On Sushant Singh Rajput demise says show some respect to the late actor
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने पीटीआई को बताया, ‘‘मुझे लगता है कि अगर किसी ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय किया और इसका कारण स्पष्ट नहीं किया। ऐसे में हमारा कोई हक नहीं बनता कि हम अटकलें लगाएं और उस व्यक्ति के चुनाव का अपमान करें, विशेष रूप से तब, जब वह अपनी बात रखने के लिए यहां नहीं है। उन्होंने एक रास्ता चुना, वह बहुत दुखद है, क्योंकि वह विलक्षण थे।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya Balan On Sushant Singh Rajput demise says show some respect to the late actor
शेखर कपूर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, निर्देशक शेखर कपूर ने कहा है कि अगर उनकी फिल्म ‘पानी’ कभी पूरी हुई तो वह उसे राजपूत को समर्पित करेंगे। यश राज फिल्म के बैनर तले प्रस्तावित इस फिल्म में राजपूत महत्वपूर्ण भूमिका में थे। कहा जा रहा है कि सुशांत ने पानी की पूरी तैयारी की थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने कई बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकराए थे लेकिन बाद में ये फिल्म बंद हो गई। जिसकी वजह से वह तनाव में थे।

विज्ञापन
Vidya Balan On Sushant Singh Rajput demise says show some respect to the late actor
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, ‘काय पो छे’, ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘छिछोरे’ जैसी फिल्में करने वाले 34 वर्षीय राजपूत का शव 14 जून को उनके मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट से मिला था। जांच में मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्हें मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed