{"_id":"5b92139e867a557fe0598081","slug":"vidya-balan-opens-up-on-her-pregnancy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंसी की खबरों पर सामने आया विद्या बालन का बयान, मीडिया को देख बोलीं- किसी भी तरह की कोई...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रेग्नेंसी की खबरों पर सामने आया विद्या बालन का बयान, मीडिया को देख बोलीं- किसी भी तरह की कोई...
Fri, 07 Sep 2018 11:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
vidya balan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अगर कोई एक्ट्रेस है जो अपने किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए खुद को पूरी तरह डेडिकेट कर देती हैं, तो वह विद्या बालन हैं। इसका सबूत आप 'कहानी', 'डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। इन दिनों विद्या बालन को लेकर खबरें हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। विद्या की सामने आई तस्वीरों के बाद से सोशल मीडिया पर फैंस उनकी प्रेग्नेंसी पर बातें कर रहे हैं।
2 of 4
Vidya and Siddharth
इस बीच विद्या बालन को मुंबई में एक क्लीनिक के बाहर देखा गया, लेकिन जैसे ही उन्होंने देखा कि वहां पहले से ही मीडिया मौजूद है तो विद्या थोड़ी घबरा गईं और अपनी प्रेग्नेंसी पर बयान दे डाला। मिड डे की खबर के मुताबिक यह क्लीनिक वही क्लीनिक है, जहां पर कई फिल्म स्टार्स अपनी डिलिवरी या चेकअप के लिए पहुंचते हैं।
3 of 4
vidya
ऐसे में मीडिया को देखती ही उन्होंने अपनी कार रोकते हुए कहा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और इसलिए किसी भी तरह की कोई अफवाह न फैलाई जाए। कई फिल्म स्टार्स अपनी डिलिवरी या चेकअप के लिए पहुंचते हैं। दरअसल प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला की पार्टी से पति के साथ निकलती हुई विद्या बालन दुपट्टे से अपना पेट कवर करती दिखीं। जिसके बाद से ये कहा जाने लगा कि वह प्रेग्नेंट हैं। वीडियो में विद्या बालन काफी मोटी भी लग रही हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि विद्या प्रेग्नेंट है नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Vidya and Sidharth
बता दें 2005 में आई फिल्म 'परिणीता' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली विद्या ने 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी। विद्या सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो विद्या बालन जल्द ही आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अभिनेता और फिल्मकार नंदामूरी तारक रामाराव यानि एनटी रामाराव के जीवन पर बनी रही फिल्म में उनकी पत्नी बसवतारकम के रोल में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।