सब्सक्राइब करें

Vidya Balan: इस बात को लेकर मां से नाराज रहती थीं विद्या बालन, अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Sep 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
Vidya Balan reveals she used to be very angry with her mom its because she was worried for actress
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में लीक से हटकर किरदार अदा कर अपने अभिनय का दम दिखाने वाली विद्या बालन एक वक्त पर अपनी मां से काफी नाराज रहीं। एक्ट्रेस की नाराजगी इस बात की थी कि मां उन्हें वजन कम करने और आहार का ख्याल रखने का सुझाव दिया करती थीं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान विद्या बालन ने कहा कि लोगों को अभी तक यही लगता है कि वह एक्सरसाइज नहीं करती हैं, लेकिन हकीकत ये है कि वह लगातार एक्सरसाइज करती हैं, क्योंकि यह उन्हें पसंद है।

Trending Videos
Vidya Balan reveals she used to be very angry with her mom its because she was worried for actress
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में विद्या बालन ने कहा, 'मेरी शारीरिक काया को लेकर मेरी खूब आलोचना हुई। यह मेरे लिए बिल्कुल आसान नहीं था। मैंने अपने शरीर से नफरत करते हुए एक उम्र गुजारी है। अब जाकर मैं अपने शरीर को स्वीकार कर पाई हूं। अब मुझे यह कहने की जरूरत नहीं कि यह मेरे बुरे दिन नहीं हैं। मैं बार्बी नहीं बनना चाहती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya Balan reveals she used to be very angry with her mom its because she was worried for actress
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विद्या ने बताया कि अब वह इतनी बदल चुकी हैं कि अगर उनसे कोई कहता है कि आपने वजन कम कर लिया है तो वह उसका शुक्रिया अदा नहीं करती हैं, क्योंकि वह अपने शरीर से जुड़ी कोई चर्चा करना नहीं चाहतीं। विद्या ने कहा, 'किन्हीं वजहों से मेरी शारीरिक काया हीरोइनों जैसी नहीं है और इसकी वजह क्या है, मैं इसका पता नहीं लगा सकती'।
Singham Again: रोहित शेट्टी ने छोड़ा फरहाद सामजी का साथ, 'सिंघम अगेन' का डायलॉग लिखेगा यह लेखक

Vidya Balan reveals she used to be very angry with her mom its because she was worried for actress
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विद्या बालन ने खुलासा किया कि वह बचपन में काफी गोल-मटोल थीं। ऐसे में उनकी मां लगातार उन्हें वजन कम करने की सलाह देतीं और वजन घटाने में मददगार चीजें उनके लिए करती रहतीं। विद्या ने बताया, 'मेरी मां भी मेरी तरह ही रहीं। ऐसे में खुद मुझे इस बात का डर सताया करता था कि मुझे मेरी मां की तरह आंका जाएगा। पेरेंट्स हमेशा अपने बच्चों के लिए चिंतित रहते हैं और मैं आज भी यही देख रही हूं'।
Russell Brand: चार महिलाओं से रेप केस में फंसे रसेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं सभी आरोपों को खारिज करता हूं

विज्ञापन
Vidya Balan reveals she used to be very angry with her mom its because she was worried for actress
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने खुलासा किया, 'मुझे अपनी मां पर बहुत गुस्सा आता था। मैं सोचती थी कि मां मुझसे एक्सरसाइज क्यों करवाती हैं? वह मुझे इतनी जल्दी डाइटिंग क्यों करा रही हैं? शायद ऐसा इसलिए था, क्योंकि वह मेरे लिए चिंतित थी। मैं अपने शरीर से नफरत करने लगी थी और नफरत करते हुए ही बड़ी हुई। अपने शरीर के प्रति अस्वीकृति की भावना के कारण मेरे अंदर बहुत कम उम्र में हार्मोनल समस्याएं हो गईं'। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों वह क्राइम थ्रिलर 'नीयत' में डिटेक्टिव के रोल में नजर आई थीं।
Shabana Azmi Birthday: कभी पेट्रोल पंप पर बेची कॉफी, शबाना आजमी ने संघर्ष पथ पर चलकर जीत की हासिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed