फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुम्हारी सुलु रीमेक: जिसके लुक को विद्या बालन ने किया था कॉपी, अब वही एक्ट्रेस करेगी उनकी नकल

Wed, 21 Feb 2018 05:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Feb 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Vidya Balan Starrer Film Tumhari Sulu Tamil Remake To Have Actress Jyothika Saravanan In Lead Role
Vidya Balan


फिल्म 'भूल भुलैया' के एक डांस सीक्वेंस में विद्या बालन का लुक एक्ट्रेस ज्योतिका के गेटअप से हूबहू मेल खाता था। ज्योतिका ने फिल्म 'चंद्रमुखी' में ऐसा ही किरदार निभाया था। अब ज्योतिका अपनी अगली फिल्म में विद्या बालन के नक्श-ए-कदम पर चलने को तैयार हैं। 

Vidya Balan Starrer Film Tumhari Sulu Tamil Remake To Have Actress Jyothika Saravanan In Lead Role
Tumhari Sulu

विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' अब तमिल भाषा में भी बनने जा रही है। इस फिल्म में साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका सरवनन लीड रोल में नजर आएंगी। इस रीमेक का निर्देशन राधा मोहन करेंगे। फिल्म की शूटिंग जून या जुलाई में शुरू हो सकती है। 

Vidya Balan Starrer Film Tumhari Sulu Tamil Remake To Have Actress Jyothika Saravanan In Lead Role
Jyothika

ज्योतिका सरवनन और राधा मोहन की एक्ट्रेस-निर्देशक जोड़ी फिल्म 'मोझी' में काम कर चुकी है। महिला-केंद्रित इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से खूब तारीफें मिली थीं। इस फिल्म में ज्योतिका ने गूंगी और बहरी महिला का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस फिलहाल मणिरत्नम की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya Balan Starrer Film Tumhari Sulu Tamil Remake To Have Actress Jyothika Saravanan In Lead Role
Tumhari sulu

विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' एक गृहणी की कहानी है जो रेडियो जॉकी बनती है और देर रात प्रसारित होने वाले चैट शो को होस्ट करती है। सम्मोहक आवाज के साथ आरजे की भूमिका निभाने के लिए विद्या बालन की खूब तारीफें हुई थीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed