बॉलीवुड के दो बेहतरीन कलाकारों को एक साथ स्क्रीन पर देखना किसी भी सिनेप्रेमी के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता है। लेकिन कई बार दो बढ़िया कलाकारों का एक साथ काम करना भी काफी चैलेंजिंग होता है। कुछ ऐसा ही हमें साल 2009 में आई फिल्म 'पा' में देखने को मिला था। जहां विद्या बालन और अमिताभ बच्चन की कमाल की अदाकारी फैंस के लिए तोहफा थी, तो वहीं अभिनेत्री के लिए बिग बी की मां का रोल निभाना काफी मुश्किल था। यह हम नहीं बल्कि विद्या बालन ने खुद हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है। अभिनेत्री ने साथ ही यह भी बताया कि आखिर उन्हें कैसा लगा था जब आर बाल्कि उन्हें यह रोल ऑफर करने आए थे।
Vidya Balan: जब विद्या बालन को पागल जैसे लगे आर बाल्की, बिग बी की फिल्म 'पा' से जुड़ा है यह किस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबको अपने अभिनय का कायल करने वाली अभिनेत्री विद्या बालन ने हाल ही में साल 2009 में आई फिल्म 'पा' को लेकर खुलकर बात की। अभिनेत्री का कहना है कि 'पा' में अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका निभाना उनके लिए आसान नहीं था और तो और फिल्म के लिए हामी भरने के लिए भी उन्हें काफी समय लगा था। आर बाल्की द्वारा निर्देशित, 'पा' में अमिताभ को 12 साल की उम्र के एक ऐसे लड़के की भूमिका निभाई थी, जो अपनी उम्र से काफी बड़ा लगता है। हाल ही में एक साक्षात्कार में, विद्या ने खुलासा किया कि जब उनके पास फिल्म का ऑफर आया था, तब उन्होंने इसके लिए हां कहने से पहले कुछ दोस्तों को स्क्रिप्ट भेजी थी और उनकी राय का इंतजार किया था।
विद्या ने एक मीडिया संस्थान को बताया, 'मुझे उस फिल्म के लिए हां कहने में काफी समय लग गया था। क्योंकि जब बाल्की मेरे पास आए तो मेरे दिमाग में सबसे पहले आया था कि यह किस तरह की कहानी है? वह पागल हैं और वह अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका निभाने के लिए मेरे पास क्यों आएंगे? यही एकमात्र स्क्रिप्ट थी जिसे मैंने अपने कुछ दोस्तों के साथ शेयर किया था। लेकिन फिर जब मेरे दिमाग में चीजें क्लियर हुईं तब मुझे एहसास हुआ कि यह एक बेहतरीन स्क्रिप्ट है।'
विद्या बालन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'एक अभिनेत्री के रूप में, मैं इसके लिए हां करना चाहती थी, लेकिन मैं यह भी चाहती थी कि कुछ लोग इसे पढ़ें और मुझे बताएं कि वे स्क्रिप्ट के बारे में क्या सोचते हैं। जब मेरे पास सबका रिप्लाई आया तो सभी के रिएक्शन ऐसे थे कि तुम्हें यह करनी चाहिए। लेकिन फिर भी मुझे हां कहने में थोड़ा समय लगा।' दरअसल, विद्या फिल्म में अमिताभ की मां की भूमिका निभाने से कतरा रही थीं क्योंकि दोनों की उम्र में काफी अंतर है।
फिल्म 'पा' की बात करें तो अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन अभिनीत यह फिल्म ब्लॉकबस्टर नहीं थी, लेकिन इसने सभी के दिलों को छू लिया था। आर बाल्की द्वारा निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 30 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन को उनके रोल के लिए खूब सराहना मिली थी। इस रोल के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था।
Filmy Wrap: घर के अंदर शूट पर लीगल एक्शन लेंगे रणबीर और साउथ से बैन हुईं इलियाना? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें