{"_id":"59ef02794f1c1b74698b74b7","slug":"vidya-balan-upcoming-film-tumhari-sulu-new-poster-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज हुआ 'तुम्हारी सुलु' का नया पोस्टर, मजाकिया अंदाज में दिखीं विद्या बालन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज हुआ 'तुम्हारी सुलु' का नया पोस्टर, मजाकिया अंदाज में दिखीं विद्या बालन
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 24 Oct 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : @EllipsisEntt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या बालन की मोस्ट अवेटेड मूवी 'तुम्हारी सुलु' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। विद्या बालन इस पोस्टर में काफी मजाकिया अंदाज में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में विद्या मुंह में स्पून पकड़े नजर आ रही हैं, स्पून पर लेमन पड़ा दिख रहा है। इस पोस्टर में दिखाई दे रहा है कि वह स्पून-लेमन रेस में भाग ले रही हैं।
तुम्हारी सुलु-पोस्टर
- फोटो : T-Series
तुम्हारी सुलु के इस नए पोस्टर से पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, इस ट्रेलर को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बता दें कि फिल्म तुम्हारी सुलु में विद्या बालन के अलावा मानव कौल और नेहा धुपिया भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
#TumhariSulu ka ek aur andaaz! There’s nothing this adorable Sulu cannot do, including shining in a lemon-and-spoon race! #MainKarSaktiHai pic.twitter.com/a4jlnxUx5C
— ELLIPSIS ENT (@EllipsisEntt) October 24, 2017
इस फिल्म में विद्या बालन का किरदार बेहद मनमौजी शख्स का है। फिल्म 'तुम्हारी सुलु' एक हाउसवाइफ सुलोचना की कहानी है। सुलोचना पूरा दिन घर का काम करती है लेकिन रात को वह RJ बनकर अपनी आवाज से लोगों को एंटरटेन करती है।
फिल्म 'तुम्हारी सुलु' 17 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
फिल्म 'तुम्हारी सुलु' 17 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।