फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidya Balan: लोगों का बुरा बर्ताव देख खुद पर यकीन खो बैठी थीं विद्या बालन, इस तरह किस्मत ने लिया मोड़

Fri, 07 Apr 2023 11:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Apr 2023 11:46 AM IST
विज्ञापन
Vidya Balan was Labeled Jinx at the Beginning of her Career Parineeta Actress Lost faith in herself
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विद्या बालन की गिनती इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली एक्ट्रेस में होती है। उन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय के बूते अलग पहचान बनाई है, बल्कि इंडस्ट्री में व्याप्त तमाम धारणाओं को भी तोड़ा है। विद्या बालन को अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि उन्हें 'मनहूस' कहकर पुकारा गया। अपने प्रति इस व्यवहार को लेकर हाल ही में विद्या बालन ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है इस बुरे बर्ताव को देख वह बुरी तरह टूट गई थीं और खुद से भरोसा उठने लगा था।

Vidya Balan was Labeled Jinx at the Beginning of her Career Parineeta Actress Lost faith in herself
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विद्या बालन ने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, यह बात कम ही लोग जानते होंगे कि विद्या बालन के माता-पिता उनके करियर को लेकर जरा भी निश्चित नहीं थे। एक सख्त साउथ इंडियन फैमिली से आने की वजह से विद्या के लिए अपने माता-पिता को अपने फिल्मों में काम करने के लिए राजी करना काफी मुश्किल था।

Vidya Balan was Labeled Jinx at the Beginning of her Career Parineeta Actress Lost faith in herself
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विद्या बालन के मुताबिक उन्हें कहीं न कहीं लगता है कि उनकी मां ने खुद एक अभिनेत्री बनने का सपना संजोया था और वह उन्हें दे दिया। एक्ट्रेस ने यह बात भी कही कि जब फिल्म 'तेजाब' रिलीज हुई थी, तब वह आठ साल की थीं। इस फिल्म के 'एक दो तीन' गाने में माधुरी दीक्षित का डांस देखती रह गई थीं। 
Dino Morea: 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने से डीनो मोरिया का साफ इनकार, वजह बता फैंस को किया हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya Balan was Labeled Jinx at the Beginning of her Career Parineeta Actress Lost faith in herself
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विद्या ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दौर को याद किया। उन्होंने कॉलेज के दौरान टीवी शो के ऑडिशन को याद करते हुए कहा, 'मेरा वह पहला शो, जिसके लिए मुझे साइन किया गया था उसमें कभी काम नहीं किया। लेकिन, तभी मुझे 'हम पांच' मिला। मेरे माता-पिता को भी इससे कोई दिक्कत नहीं थी, क्योंकि उन्हें लगा कि टीवी एक सुरक्षित विकल्प है। यह कॉमेडी शो है। उन्होंने आगे कहा, 'पीछे मुड़कर देखें तो मुझे लगता है कि सब कुछ ठीक रहा। शो छोड़ने के बाद मैंने एड फिल्में करना शुरू किया और यह भी मेरे पक्ष में रहा। मुझे लगता है कि अगर मैंने टीवी नहीं छोड़ा होता तो मैं कोई और काम नहीं कर रही होती।'
Adnan Sami: पाकिस्तान में पैदा हुए थे अदनान, इस वजह से ली भारतीय नागरिकता, भाई जुनैद ने किए कई सनसनीखेज खुलासे

विज्ञापन
Vidya Balan was Labeled Jinx at the Beginning of her Career Parineeta Actress Lost faith in herself
विद्या बालन - फोटो : social media

विद्या ने आगे कहा कि उन्हें मोहनलाल के साथ एक मलयालम फिल्म में एक रोल मिला था। लेकिन, दुर्भाग्य से प्रोजेक्ट कैंसिल कर दिया गया। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के अलावा भी उन्हें कुछ प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया, लेकिन एक बार जब रद्द की गई फिल्म के बारे में अफवाहें फैलने लगीं  तो उन्हें 'मनहूस' टैग दिया गया। इसके चक्कर नें कई प्रोजेक्ट हाथ से निकल गए। विद्या ने आगे बताया कि उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि इंडस्ट्री मुश्किल दौर गुजर रही है। उन्होंने कहा, 'मुझे मनहूस कहा जाता था और उसकी वजह से मेरा खुद पर से विश्वास उठ गया। यह कठिन समय था और मुझे बहुत सारे रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। हालांकि मैं एड फिल्में कर रही थी। मैं एक दिन प्रदीप सरकार से मिली और पहले दिन उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुम्हारे साथ एक फिल्म बनाऊंगा। इसलिए 'परिणीता' को चुनने का कोई सवाल ही नहीं था, फिल्म ने मुझे चुना।'
Celina Jaitly: सेलिना जेटली को सोशल मीडिया पर मिला शादी का प्रस्ताव, एक्ट्रेस का रिएक्शन देख लोटपोट हुए फैंस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed