{"_id":"62d1a734cee0bb5dc952ff6e","slug":"vidyut-jammwal-host-special-screening-of-khuda-haafiz-chapter-2-karan-johar-and-b-town-celebs-attends","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khuda Haafiz 2: विद्युत ने रखी ‘खुदा हाफिज 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, खास अंदाज में पहुंचे बी टाउन के सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Khuda Haafiz 2: विद्युत ने रखी ‘खुदा हाफिज 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, खास अंदाज में पहुंचे बी टाउन के सितारे
‘खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा' की मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारों ने स्क्रीनिंग में शिरकत की। अभिनेता विद्युत जामवाल स्क्रीनिंग के लिए अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी के साथ पहुंचे थे और काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। इस दौरान फिल्म से जुड़ी पूरी टीम भी मौजूद रही।
2 of 4
विद्युत जामवाल, नंदिता
- फोटो : ANI
स्क्रीनिंग के दौरान सबकी निगाहें विद्युत जामवाल और उनकी गर्लफ्रेंड पर टिक गईं। दरअसल, इस दौरान विद्युत येलो कलर के कार्डिगन में नजर आए थे, जो नंदिता को भी पहने देखा गया था। विद्युत ने कार्डिगन के साथ एक व्हाइट कलर की जींस को पहना था। अपने लुक को उन्होंने कूल व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट किया था। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड ब्लैक टॉप और पेंट्स में खूबसूरत लग रही थीं।
3 of 4
करण जौहर,फारुक कबीर,जायद खान, विद्युत जामवाल
- फोटो : ANI
बॉलीवुड स्टार्स के लिए रखी गई इस स्क्रीनिंग में करण जौहर भी खास अंदाज में पहुंचे थे। करण ने विद्युत को गले लगाकर उन्हें फिल्म के लिए बधाई दी और फिल्म के निर्देशक फारुक कबीर के साथ भी पोज देते नजर आए। अभिनेता जायद खान, अनिल थडानी, तान्या गोदरेज दुबाश, शाइना एनसी, आकांक्षा मल्होत्रा, तनाज दोशी, स्मृति शिंदे, विनोद भानुशाली, अविनाश गोवारिकर भी यहां नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
खुदा हाफिज 2 स्पेशल स्क्रीनिंग
- फोटो : ANI
बता दें कि विद्युत जामवाल की यह फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह 2020 में आई 'खुदा हाफिज' की अगली कड़ी है। इस फिल्म में विद्युत के साथ शिवालिका ओबेरॉय मुख्य भूमिका में नजर आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।