फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर इमोशनल हुए विद्युत जामवाल, कही रुला देने वाली बात

Wed, 08 Sep 2021 03:54 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 08 Sep 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
vidyut jammwal will pay tribute to bestfriend sidharth shukla
सिद्धार्थ शुक्ला और विद्युत जमवाल - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन उनके निधन ने उनके परिवार, प्यार, दोस्त और फैंस का दिल हमेशा के लिए टूट गया। उनके दुनिया छोड़कर जाने पर अब तक किसी को यकीन नहीं हो रहा। टीवी का वो सितारा जो हर जगह अपनी चमक से सब को रौशन कर देता था, आज वह आसमान का तारा बन गया है। सोशल मीडिया पर सिर्फ फैंस ही नहीं उनके दोस्त भी अपने आंसू बहा रहे हैं। सिद्धार्थ के बेस्टफ्रेंड्स में से एक विद्युत जमवाल ने उन्हें दिल से याद किया है।

सिद्धार्थ शुक्ला और विद्युत जमवाल एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। सिद्धार्थ की मौत पर उनके दोस्त बेहद डिस्टर्ब हैं। यही कारण है कि विद्युत जमवाल ने सोशल मीडिया पर आकर अपने बेस्ट फ्रेंड को श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान वह सिद्धार्थ को दिल से याद कर रहे थे और उनसे जुड़ी कई बातें लोगों से शेयर कर रहे थे।
vidyut jammwal will pay tribute to bestfriend sidharth shukla
सिद्धार्थ शुक्ला और विद्युत जमवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विद्युत ने इस दौरान बताया कि 'सिद्धार्थ उनके घर कभी भी आ जाते थे। वो जो सोचते थे वही बोलते थे। वह मेरे बेस्ट फ्रेंड थे। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि वो मेरा दोस्त था। मैंने शुक्ला को बहुत यूज किया है। में जहां भी जाता तो गर्व से बताता था कि शुक्ला मेरा दोस्त है।'
vidyut jammwal will pay tribute to bestfriend sidharth shukla
सिद्धार्थ शुक्ला और विद्युत जमवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विद्युत ने सिद्धार्थ की मां के लिए भी संदेश दिया और कहा कि 'मैं बस आंटी से इतना कहना चाहता हूं कि जब मैं सिद्धार्थ के साथ था तो मुझे लगा कि जितना मैं अपनी मां को प्यार करता हूं उससे ज्यादा वो अपनी मां से करता है। तब मुझे जलन होने लगी थी। वैसे जब कोई बड़ा स्टार बन जाता है तो हर कोई आई लव यू कहने आ जाता है। सिद्धार्थ शुक्ला के फैन क्लब को सलाम है कि आप लोगों को पता था कि वो कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vidyut jammwal will pay tribute to bestfriend sidharth shukla
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही विद्युत ने आगे कहा कि वह सिद्धार्थ शुक्ला पर बहुत गर्व करते हैं। वह कहते हैं कि में दिल से कह सकता हूं आई लव यू। विद्युत इस दौरान अपने दोस्त को याद करके इमोशनल दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने सिद्धार्थ को फास्ट एंड फ्यूरियस का गाना भी डेडिकेट किया। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ बहुत ही अमेजिंग आदमी थे, उसमें कुछ भी निगेटिव नहीं थी। वो चला गयाऔर बहुत शान से गया। सिद्धार्थ की तरफ से आप सभी को थैंक्यू।
विज्ञापन
vidyut jammwal will pay tribute to bestfriend sidharth shukla
सिद्धार्थ शुक्ला और विद्युत जमवाल - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला और विद्युत जमवाल अक्सर साथ में जिम किया करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि वह सिद्धार्थ के साथ अपनी पहली मुलाकात को नहीं भूल सकते।बता दें कि दोनों की दोस्ती17 साल ये है। उनकी पहली मुलाकात साल 2004 मुंबई में हुई थी। जिम से शुरु हुई मुलाकात बेस्ट फ्रेंड तक रही। आखिरी बार 15 जुलाई को दोनों की मुलाकात हुई थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed