बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल अपने जबरदस्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके चाहने वालों को उनकी फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। फिलहाल फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है और उनकी अपकमिंग फिल्म 'खुदा हाफिज: चैप्टर II अग्नि परीक्षा' की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अभिनेता विद्युत जामवाल भी फिल्म को हिट बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं और जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक जरूरी जानकारी।
Khuda Haafiz Chapter 2: विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज 2' में है ये खास ट्विस्ट, यहां जानिए स्टार कास्ट से लेकर कहानी तक सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदा हाफिज 2 कास्ट और निर्देशक-निर्माता
विद्युत जामवाल की हर फिल्म की तरह 'खुदा हाफिज 2' में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा दिब्येंदु भट्टाचार्य, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म फारुक कबीर द्वारा लिखित और निर्देशित है और पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, स्नेहा बिमल पारेख और राम मीरचंदानी द्वारा निर्मित किया गया है।
इतनी स्क्रीन्स पर रिलीज होगी 'खुदा हाफिज 2'
फिल्म 'खुदा हाफिज 2' को मेकर्स ने अन्य फिल्मों की तुलना में काफी कम बजट में बनाया है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म बनाने में तकरीबन 30 करोड़ का खर्च आया है, जबकि इसके प्रमोशन पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह फिल्म 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी।
'खुदा हाफिज 2' की कहानी
खुदा हाफिज की तरह ही 'खुदा हाफिज 2' में भी विद्युत जामवाल अपनी फैमिली के लिए लड़ते नजर आएंगे, लेकिन इस बार कहानी में ट्विस्ट ये होगा कि पिछली कहानी में पति अपनी पत्नी को अपने देश वापस लाता है लेकिन इस बार मुद्दा बच्चा गोद लेने का दिखाया जाएगा। विद्युत की यह फिल्म एक्शन के साथ इमोशन से भी भरपूर होने वाली है। फिल्म को लेकर उन्होंने कहा, 'इस फिल्म में मेरी बेटी के साथ कुछ होता है और कोई भी हमें हमारे माता-पिता से ज्यादा प्यार नहीं करता है। मासूमियत के कातिलों का आज होगा खात्मा, हम बेटियों की ढाल है सीता हो या फातिमा।'
अब जबकि फिल्म खुदा हाफिज का पहला भाग ओटीटी पर रिलीज किया गया था और 'खुदा हाफिज 2' को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा, ऐसे में फिल्म का हिट होना और भी ज्यादा मायने रखता है। अगर 'खुदा हाफिज 2' पहले दिन तकरीबन सात से आठ करोड़ तक का कलेक्शन करती है तो आगे के दिनों के लिए यह इसकी गाड़ी बॉक्स ऑफिस की पटरी पर दौड़ सकती है और उम्मीद है कि यह फिल्म लगभग 60 से 70 करोड़ के आस-पास कलेक्शन कर लेगी ।