बॉलीवुड में बहुत से हीरो एक्शन फिल्में करते हैं, लेकिन असल जिंदगी में ऐसे स्टंट से उनका दूर दूर तक वास्ता नहीं होता है। वहीं हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे कलाकार भी हैं जो पर्दे पर तो जबरदस्त एक्शन करते हीं हैं साथ ही असल जिंदगी में भी उन्होंने इसे अपनी पहचान बनाई है। इसमें अभिनेता विद्युत जामवाल का नाम भी शामिल है। विद्युत फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टंट और एक्शन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।
गर्व: ब्रूस ली-जैकी चैन जैसे टॉप मार्शल कलाकारों की लिस्ट में शामिल हुए विद्युत जामवाल, फैंस ने जमकर बरसाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत जामवाल के इस पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, 'हमेशा देश को गौरवान्वित करते हैं, जय हिंद'। एक ने लिखा, 'विद्युत आप पर गर्व है'। बता दें कि इस लिस्ट में शामिल होना विद्युत जामवाल के साथ साथ उनके फैंस के लिए भी बेहद गर्व की बात है।
View this post on Instagram
'कमांडो' फेम अभिनेता एक प्रशिक्षित मार्शल आर्टिस्ट हैं और उन्होंने तीन साल की उम्र से कलारीपयट्टू सीखा। वो भारतीय मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू के बहुत बड़े समर्थक भी है। उनका मानना है कि इसे ग्लोबल स्तर तक लाया जाना चाहिए। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे ही खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो साझा करते हैं।
बता दें कि काफी समय पहले उन्होंने कलारीपयट्टू की ट्रेनिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो में वह तरह- तरह के करतब करते नजर आए थे। वीडियो में एक्टर को थर्ड आई (Third Eye) की ट्रेनिंग लेते हुए देखा जा सकता है। वह अपनी आंख पर काली पट्टी बांधकर निशाने पर वार करते हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इस वीडियो में विद्युत पिघलते हुए कैंडल को अपने चेहरे पर डाल लेते हैं और फिर काली पट्टी बांधकर निशाने पर वार करते हैं। फैंस को विद्युत का ये अंदाज खूब पसंद आया था।
View this post on Instagram
मार्शल आर्ट्स के अलावा विद्युत को उनके अभिनय और गुड लुक्स के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। विद्युत बॉलीवुड में 'कमांडो', खुदा हाफिज, 'जंगली', 'यारा', 'फोर्स', 'बुलेट राजा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी फिल्म 'खुदा हाफिज' को काफी पसंद किया गया था।