{"_id":"60b1d1588ebc3e29c11b33cd","slug":"kishwer-merchant-on-casting-couch-experience-says-i-was-told-that-i-ll-have-to-sleep-with-the-hero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: किश्वर मर्चेंट ने भी किया था कास्टिंग काउच का सामना, बोलीं- हीरो के साथ सोने की बात कही गई थी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शर्मनाक: किश्वर मर्चेंट ने भी किया था कास्टिंग काउच का सामना, बोलीं- हीरो के साथ सोने की बात कही गई थी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 29 May 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
किश्वर मर्चेंट
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की घटनाएं कोई नई बात नहीं है। कई निर्देशकों और अभिनताओं पर काम के दौरान शोषण करने के आरोप लग चुके हैं। तो वहीं अब एक्ट्रेसेस भी खुलकर कास्टिंग काउच को लेकर अपनी बात रखती हैं और अपने बुरे अनुभवों को सभी के साथ साझा करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने भी अपने ऐसे ही अनुभव को लोगों के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात की है। किश्वर मर्चेंट से जब कास्टिंग काउच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहां हां मैंने भी इसका सामना किया है और मुझे एक हीरो के साथ सोने को कहा गया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि एक्टर और प्रोड्यूसर दोनों ही बड़ा नाम थे। तो चलिए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने और क्या-क्या खुलासे किए हैं।
2 of 5
किश्वर मर्चेंट
- फोटो : Instagram
किश्वर ने दिए इंटरव्यू में बताया कि, 'मेरे साथ ऐसा तब हुआ जब मैं मीटिंग के लिए गई थी लेकिन ऐसा सिर्फ एक बार हुआ। मेरी मां मेरे साथ थीं। मुझसे कहा गया कि मुझे हीरो के साथ सोना होगा। मैंने विनम्रता के साथ ऑफर ठुकरा दिया और चली गई।'
3 of 5
किश्वर मर्चेंट
- फोटो : Instagram
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं ये नहीं कहूंगी कि ये बहुत होता है। इंडस्ट्री बदनाम है लेकिन हर इंडस्ट्री में ये चीजें होती हैं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या हीरो और प्रोड्यूसर बड़े नाम थे। उन्होंने जवाब दिया, 'हां, दोनों ही बहुत बड़े नाम थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किश्वर मर्चेंट
जब एक्ट्रेस से पूछा गया क्या इसी कारण से वो फिल्मों में काम नहीं करतीं। तो किश्वर कहती हैं, 'नहीं, मैं काम के लिए बहुत फोकस्ड थी। मेरा झुकाव टीवी की तरफ ज्यादा था। मुझे काम में क्वॉलिटी और क्वॉटिंटी मिल रही थीं। टीवी से आपको ज्यादा पहचान मिलती है। फिल्मों में छोटे रोल मिलने से ऐसा नहीं होता।' किश्वर मर्चेंट ने फिल्म ‘हम तुम’ और ‘भेजा फ्राई 2’ में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय
- फोटो : Instagram
काम पर वापस लौटने की बात पर एक्ट्रेस कहती हैं, '40 साल की उम्र में प्रेग्नेंट होने की मुझे खुशी है और मैं सेट पर वापसी के लिए एक साल लूंगी। मेरे पास घर पर काफी अच्छी व्यवस्था है। अगर मेरा रोल काफी अच्छा हुआ तो मैं जल्दी वापस आ जाउंगी।' बता दें, किश्वर मर्चेंट पहली बार मां बनने वाली हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं और फैंस के साथ अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। किश्वर और सुयश राय ने मार्च में फैंस को खुशखबरी दी थी कि वे माता-पिता बनने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।