फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: बेवक्त आने वाले कॉल्स से परेशान हुआ सोनू सूद का दूध वाला, बोला- मैं इतना दबाव नहीं झेल सकता

Sat, 29 May 2021 10:24 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 29 May 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
Sonu Sood’s Milkman Unable To Handle Phone Calls At Odd Hours For Covid 19 Help Actor Shares Video
सोनू सूद और उनका दूध वाला गुड्डू - फोटो : Instagram

पिछले साल लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिए आगे आये अभिनेता सोनू सूद अभी तक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचा रहे हैं। सोनू सूद के पास मदद के लिए दिन-रात कई मैसेज और कॉल्स आते रहते हैं। सिर्फ यही नहीं उन्हें लोग लगातार ट्विटर पर टैग करते रहते हैं, इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने दी थी। लेकिन इस काम में उन्होंने अपने पूरे स्टाफ को लगा रखा है। यहां तक कि सोनू सूद का दूध वाला गुड्डू भी लोगों के फोन कॉल्स उठाता है। हाल ही में सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गुड्डू अपनी परेशानी अभिनेता के आगे बता रहे हैं और वे कह रहे हैं कि मैं परेशान हो जाता हूं फोन उठाते-उठाते। अभिनेता द्वारा शेयर की गई इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सोनू सूद की तारीफ कर रहे हैं।



Sonu Sood’s Milkman Unable To Handle Phone Calls At Odd Hours For Covid 19 Help Actor Shares Video
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है, साथ ही इसमें मजेदार कैप्शन भी लिखा है। एक्टर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो दूध वाले गुड्डू से पूछ रहे हैं कि 'मैंने तुम्हें नंबर दिया हुआ है तू लोगों की बात सुनता है कि नहीं सुनता। इस पर गुड्डू जवाब देता है, कभी भी फोन आ जाता है। सुबह छह बजे फोन आता है कभी एक बजे तो कभी चार बजे कॉल्स आ जाती है। इतना परेशान हो गया कि कहने वाली बात नहीं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

Sonu Sood’s Milkman Unable To Handle Phone Calls At Odd Hours For Covid 19 Help Actor Shares Video
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

आगे सोनू सूद पूछते हैं कि, 'मेरे को भी फोन आते हैं लोगों के मैं भी तो सुनता हूं, तुझे क्या परेशानी है। तब गुड्डू ने जवाब दिया कि हमारे पास इतनी क्षमता नहीं है, न हम इतना झेल पाते है।' इसी वीडियो के दौरान भी गुड्डू के पास एक फोन आ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood’s Milkman Unable To Handle Phone Calls At Odd Hours For Covid 19 Help Actor Shares Video
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सोनू सूद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे दूध वाले गुड्डू ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। वह अब और दवाब नहीं झेल सकता। हर कोई जो यह जानना चाहता है कि मैं यह कैसे करता हूं, वह आए और मेरे साथ एक दिन रह कर देखे।'

विज्ञापन
Sonu Sood’s Milkman Unable To Handle Phone Calls At Odd Hours For Covid 19 Help Actor Shares Video
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

बता दें, सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं और अब लोग मदद के लिए उनके घर भी पहुंचने लगे हैं। अभिनेता घर से बाहर आकर सभी की समस्याओं को सुनते हैं और उनके निवारण का आश्वासन देते हैं। पिछले दिनों सोनू सूद ने ऑक्सीजन सिलेंडर्स और आईसीयू बेड्स के लिए हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed