{"_id":"60b11f5c8ebc3e384c6a9688","slug":"remember-kajol-sister-chutki-from-dilwale-dulhania-le-jayenge-here-how-she-looks-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीर: इतनी बदल गई हैं शाहरुख खान की 'साली', जानिए अब कहां है DDLJ की 'छुटकी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तस्वीर: इतनी बदल गई हैं शाहरुख खान की 'साली', जानिए अब कहां है DDLJ की 'छुटकी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sat, 29 May 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पूजा रूपारेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 का दशक हमेशा से ही सभी के लिए यादगार रहा है। इस दशक के गाने, फिल्में, एक्टर्स सभी का एक अलग ही चार्म रहा है। ऐसे में इस दशक में कई बाल कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था। उनमें से कुछ ने तो बड़े होने के बाद भी खूब नाम कमाया। लेकिन कई ऐसे भी रहे जो बड़े होने के बाद गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। ऐसी ही एक बाल कलाकार हैं, पूजा रूपारेल।
DDLJ में राजेश्वरी उर्फ छुटकी का किरदार निभाकर लाइमलाइट में आईं पूजा
बॉलीवुड की हिट फिल्मों में से एक 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की क्या आपको 'छुटकी' उर्फ राजेश्वरी सिंह याद है? दरअसल, फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन छुटकी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म में मिस राजेश्वरी उर्फ छुटकी का किरदार निभाकर लाइमलाइट में आईं पूजा, 1995 से अब तक काफी बदल गई हैं।जैकी श्रॉफ की फिल्म 'किंग अंकल' से डेब्यू करने वाली पूजा अब काफी ग्लैमरस दिखने लगी हैं।
2 of 5
पूजा रूपारेल
- फोटो : सोशल मीडिया
पूजा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर ट्विटर, फेसबुक पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। कोई शक नहीं कि पूजा टीवी और बॉलीवुड में अच्छा नाम कमा सकती हैं। बता दें, पूजा सोनाक्षी सिन्हा की बहन भी लगती हैं। पूजा और सोनाक्षी की मां आपस में बहनें हैं।
3 of 5
पूजा रूपारेल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि वो मासूम चेहरे वाली छुटकी अब 40 साल की हो चुकी हैं। लंबे वक्त से पूजा ने किसी हिन्दी फिल्म में काम नही किया है। पूजा ने अपनी पहचान एक सिंगर और स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर बनाई है। पूजा मल्टी टैलेंटेड हैं। सिंगर और कॉमेडियन होने के अलावा वो स्क्रिप्ट राइटिंग भी करती हैं। साथ ही पूजा ने आईकीडो मार्शल आर्ट्स में भी ट्रेनिंग ली है। अब वह प्रोफेशनली भी बच्चों को मार्शल आईकीडो आर्ट्स की ट्रेनिंग देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूजा रूपारेल
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने एक इंटरव्यू में पूजा ने खुद बताया था कि 13 साल की उम्र में ही उन्हें मैरिज प्रपोजल मिलने लगे थे। उनका ईमेल बॉक्स ऐसे प्रपोजल से भरा रहता था। हालांकि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की रिलीज़ के बाद लंबे अर्से तक उन्होने किसी फिल्म में काम नहीं किया। 2015 में उनकी फिल्म ‘X: Past Is Present’ रिलीज़ हुई थी। जो कि फ्लॉप रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
पूजा रूपारेल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पूजा ने टीवी शो 24 के अलावा साल 2016 में गुजराती फिल्म 'पेला आधी अक्षर' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था। पूजा कहती हैं कि उन्हें फिल्मों में कभी इंट्रस्ट नहीं रहा, इसलिए उन्होने अपनी पहचान फिल्मों से दूर एक अलग इंडस्ट्री में बनाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।