फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाराजगी: 'किरण खेर की बीमारी के चलते अनुपम रंग बदल रहे हैं', यूजर के दावे पर भड़के अभिनेता ने दिया करारा जवाब

Sat, 29 May 2021 10:08 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 29 May 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher slams a journalist who claims that he is changing colors because of Kirron Kher's health
अनुपम खेर, किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद किरण खेर इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं और उनका इलाज जारी है। किरण खेर के पति और अभिनेता अनुपम खेर ने अप्रैल महीने में उनकी बीमारी को लेकर जानकारी दी थी। अनुपम खेर ने बताया था कि किरण को मल्टीपल माइलोमा की शिकायत है जो एक तरह का ब्लड कैंसर है। इसके बाद से वो समय-समय पर किरण खेर के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते रहते हैं।



पत्रकार पर भड़के अनुपम खेर

कुछ समय पहले किरण के निधन की अफवाह भी उड़ी थी जिस पर दुख जताते हुए अनुपम खेर ने कहा था कि इन अफवाहों ने उनके परिवार को तकलीफ दी है। अब हाल ही में अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक पत्रकार को फटकार लगाई है जिन्होंने ये दावा किया कि किरण की बीमारी को लेकर अनुपम अपने रंग बदल रहे हैं। अनुपम ने अपने ट्वीट में पत्रकार के दावे को गलत और असंवेदनशील बताया है।

Anupam Kher slams a journalist who claims that he is changing colors because of Kirron Kher's health
अनुपम खेर - फोटो : Social media

अनुपम खेर सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर सामाजिक, राजनीतिक और फिल्मी मुद्दों पर अपनी राय साझा करते हैं। शुक्रवार को अभिनेता ने पत्रकार नम्रता जकारिया को गलत और झूठा दावा करने को लेकर लताड़ लगाई है।


 

Anupam Kher slams a journalist who claims that he is changing colors because of Kirron Kher's health
किरण खेर-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपम खेर ने लिखा, 'नम्रता जकारिया जैसे लोग किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। ये महिला ना सिर्फ किरण के स्वास्थ्य को लेकर असंवेदनशील रहीं हैं बल्कि इस स्थिति का फायदा उठाते हुए उन्होंने एक गिद्ध की तरह अपनी अभिलाषा पूरी करने की कोशिश की है। उन्होंने अपने दावे का कोई सबूत नहीं दिया है। आपको शर्म आनी चाहिए'।




विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher slams a journalist who claims that he is changing colors because of Kirron Kher's health
अनुपम खेर, किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नम्रता जकारिया ने ट्वीट कर लिखा था कि, 'अनुपम खेर अब रंग बदल रहे हैं। इसकी वजह उनकी पत्नी का स्वास्थ्य है। ऐसा लग रहा है कि किरण खेर से उनकी चंडीगढ़ वाली सीट छोड़ने के लिए कहा गया है ताकी किसी और को वहां लाया जा सके। ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं'। इसके साथ उन्होंने भाजपा को हैशटैग किया।

विज्ञापन
Anupam Kher slams a journalist who claims that he is changing colors because of Kirron Kher's health
अनुपम खेर, किरण खेर, रॉबर्ट डी नीरो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि किरण खेर बॉलीवुड में काम करने के बाद राजनीति की ओर आ गईं। वो भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं। अनुपम खेर आए दिन उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते रहते हैं। हाल ही उन्होंने बताया था कि हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो भी किरण का हालचाल पूछते रहते हैं। वहीं फैंस भी किरण खेर के जल्द से जल्द ठीक हो जाने की प्रार्थना कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed