बॉलीवुड स्टार्स के लिंकअप की खबरें आना बहुत सामान्य बात है। कभी इस तरह की खबरें अफवाह साबित होती हैं, तो कभी यही अफवाहें सच भी हो जाती हैं। फोर्स और कंमाडो जैसी फिल्मों में अपना जलवा दिखे चुके अभिनेता विद्युत जामवाल का नाम पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री अदा शर्मा से जोड़ा जा रहा है। हाल ही में जब उनसे इस रिश्ते को लेकर सवाल पूछा गया तो विद्युत ने सारी सच्चाई बताई।
अदा शर्मा से लिंकअप की खबरों पर विद्युत जामवाल ने तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
विद्युत जामवाल और अदा शर्मा बीते साल रिलीज हुई फिल्म कंमाडो 3 में साथ नजर आए थे। फिल्म के अलावा रियल लाइफ में दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। इसी के चलते एक फैन ने विद्युत से ट्विटर पर पूछ लिया कि- 'आप और अदा सिर्फ दोस्त है?'
इस फैन को विद्युत ने जवाब देते हुए लिखा, 'हम सिर्फ दोस्त नहीं है। हम साहसी, दयालु, सहज, केंद्रित, खुले दिमाग वाले, बेबाक, विचारशील, शिक्षित, खुश, शांत और बेस्ट फ्रेंड्स हैं। आपको हमारे जैसा कोई मिले, मैं इसकी कामना करता हूं।'
“Just friends “ not at all ..we are courageous,kind,intuitive,focused,greatful,open minded,unassuming,considerate,sharing,Educated,happy,calm ,quite and BEST FRIENDS..I wish upon you someone like us @adah_sharma https://t.co/4FY9XTGvLk
विद्युत पिछले 15 सालों में आधा दर्जन के करीब हिंदी एक्शन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी पहचान बॉलीवुड में एक एक्शन हीरो के तौर पर की जाती है। लेकिन अब वो इस जॉनर से निकलना चाहते हैं। इसी के चलते उनकी अगली फिल्म 'खुदा हाफिज' पूरी तरह से एक रोमांटिक फिल्म होने जा रही है।
विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म 'खुदा हाफिज' की बात करें यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो एक लड़की (शिवालिका ओबेरॉय) से शिद्दत से प्यार करता है और मंदी के दौरान यानी कि 2009 में शादी कर लेता है। वे विदेश चले जाते हैं और वहां उसे नौकरी मिल जाती है। कहानी में रोचक मोड़ तब आता है जब वह लड़की उससे दूर चली जाती है कि वह फिर उसे वापस लाता है। जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग मुंबई, लखनऊ और उज्बेकिस्तान में हुई है। फिल्म के निर्देशक फारुक कबीर हैं। वहीं कुमार मंगत और अभिषेक पाठक इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।
स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अक्षय कुमार ने तैयार किया ये खास सरप्राइज, जानकर तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे
