फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vignesh Nayanthara Wedding: नयनतारा-विग्नेश की मोहब्बत कर देगी रोमांटिक, शादी से चंद घंटे पहले खत में लिखा...

Thu, 09 Jun 2022 12:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 09 Jun 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
Vignesh Nayanthara Wedding: He pens down a heartfelt note for actress calling her thangamey before wedding
विग्नेश शिवन, नयनतारा - फोटो : social media

साउथ की लेडी सुपरस्टार मानी जाने वाली  नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल का प्यार किसी से छिपा नहीं है। अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिन्हें देख उनके रिश्ते की गहराई का एहसास होता है। यह सेलिब्रिटी कपल भी किसी नॉर्मल कपल की तरह ही अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उत्साहित होने के साथ ही दोनों बहुत खुश भी हैं। विग्नेश, नयनतारा को अपने जीवन में पाकर अपने आपको बहुत ही भाग्यशाली समझ रहे हैं। इस बात का सबूत देते हुए विग्नेश शिवन ने हमेशा की तरह बिंदास तरीके से सोशल मीडिया पर नयनतारा को दुल्हन बने देखने के लिए अपनी उत्सुकता बताते हुए एक प्यार भरा नोट लिखा। अपनी होने वाली पत्नी के लिए उनका यह खत इस समय इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। 

Vignesh Nayanthara Wedding: He pens down a heartfelt note for actress calling her thangamey before wedding
विग्नेश शिवन, नयनतारा - फोटो : social media

नयनतारा को बुलाया 'थांगमे'
निर्देशक विग्नेश शिवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर नयनतारा की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए उनके लिए एक प्यार भरा नोट लिखा। विग्नेश ने 9 जून को अपने जीवन के प्यार के लिए समर्पित करते हुए कहा कि वह अपनी थांगमी को दुल्हन के रूप में चलते हुए देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। विग्नेश लिखते हैं,"आज 9 जून है, यह मेरे और नयन के जीवन में भगवान द्वारा भेजे गए लोगों के आशीर्वाद का नतीजा है कि मैं आज यहां हूं। हर अच्छी आत्मा, हर अच्छे पल, हर अच्छे संयोग, हर आशीर्वाद और हर प्रार्थना ने मेरे जीवन को इतना खूबसूरत बना दिया! मैं इन सभी प्रार्थनाओं का आभारी हूं! अब, यह सब मेरे जीवन के प्यार को समर्पित है! नयनतारा! मेरी थांगमे! कुछ ही घंटों में तुम्हें दुल्हन बने इस गलियारे में घूमते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं! और इसके साथ ही अपने प्यारे परिवार और अच्छे दोस्तों के सामने आधिकारिक तौर पर अपने जीवन का यह नया अध्याय शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

Vignesh Nayanthara Wedding: He pens down a heartfelt note for actress calling her thangamey before wedding
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : Social media

महाबलीपुरम में होगी शादी 
पोस्ट में साझा की गई तस्वीरों में जहां नयनतारा और विग्नेश को एक-दूसरे के प्यार में खोया हुआ देखा जा सकता है। वहीं कुछ तस्वीरों में नयनतारा बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा और विग्नेश शिवन आज सुबह अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शेरेटन होटल, महाबलीपुरम में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। विग्नेश शिवन गुरुवार दोपहर अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर करेंगे। शादी के लिए, नयनतारा और विग्नेश ने हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से भी मुलाकात की थी और उन्हें अपनी शादी में आमंत्रित किया था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vignesh Shivan (@wikkiofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vignesh Nayanthara Wedding: He pens down a heartfelt note for actress calling her thangamey before wedding
नयनतारा, विग्नेश शिवन - फोटो : Social media

रिसेप्शन में आएंगे सितारें 
9 जून को शादी के बंधन में बंधने के बाद 10 जून को, नयनतारा और विग्नेश शिवन कथित तौर पर चेन्नई में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी देगें। इस रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद 11 जून को, दोनों पति-पत्नि के रूप में पहली बार मीडिया से मिलेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed