पिछले हफ्ते रिलीज हुई विक्रम, मेजर और सम्राट पृथ्वीराज की जबरदस्त टक्कर के बाद यह शुक्रवार भी मनोरंजन जगत की लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। 10 जून यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे की इस वीकेंड पर आप कौन सी फिल्म या वेब सीरीज का अपने नजदीकी सिनेमाघर या घर बैठे लुत्फ उठा सकते हैं। आइए देखते हैं इन फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट...
Friday Release: रोमांच, कॉमेडी और इमोशन से भरपूर होगा यह शुक्रवार, रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म जनहित में जारी इस शुक्रवार से सिनेमाघरों में लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। यह फिल्म सोशल टैबू पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन जय बसंतु सिंह ने किया है। इस फिल्म की पटकथा राज शांडिल्य, जय बसंतु सिंह, राजन अग्रवाल और सोनाली सिंह ने मिलकर लिखी है।
जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन इस साल रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। कोलिन ट्रिवोरो द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 जून से सिनेमाघरों में लगने जा रही है। अगर आप भी हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं तो नजदीकी थिएटर में इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं।
अर्ध 2022 की बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन पलाश मुच्छल ने किया है। फिल्म अर्ध में रुबीना दिलैक, हितेन तेजवानी, राजपाल यादव और कुलभूषण खरबंदा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक संघर्षरत थिएटर अभिनेता की कहानी को दर्शाती है जो मुख्यधारा का अभिनेता बनना चाहता है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर इस शुक्रवार को रिलीज होगी। इसे आप अपने फोन या स्मार्ट टीवी पर आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं।
क्राइम थ्रिलर सीरीज 'साइबर वार - हर स्क्रीन क्राइम सीन' की कहानी मुंबई शहर के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में डिजिटल दुनिया में बढ़ते खतरे की कहानी को दिखाने की कोशिश की गई है। यह सीरीज इस शुक्रवार यानी 10 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस सीरीज में सनाया ईरानी और मोहित मलिक मुख्य भूमिका में हैं।