फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood : मोनिका बेदी से लेकर मंदाकिनी तक, अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में करियर तक बर्बाद कर चुकी हैं ये अभिनेत्रियां

Thu, 09 Jun 2022 11:59 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 09 Jun 2022 11:59 AM IST
सार

अंडरवर्ल्ड की दुनिया और इसके माफिया हमेशा से ही फिल्मों में काफी मशहूर रहे हैं। गुजरे जमाने से लेकर नए दौर तक फिल्मों की कहानी में हमें अक्सर जरायम की दुनिया के बादशाह देखने को मिल जाते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actress Connection with Underworld: dawood ibrahim abu salem have ruined Monica Bedi to Mandakini career
bollywood Actresses - फोटो : Social media

अंडरवर्ल्ड की दुनिया और इसके माफिया हमेशा से ही फिल्मों में काफी मशहूर रहे हैं। गुजरे जमाने से लेकर नए दौर तक फिल्मों की कहानी में हमें अक्सर जरायम की दुनिया के बादशाह देखने को मिल जाते हैं। लेकिन अंडरवर्ल्ड के ये डॉन ना सिर्फ फिल्मों की कहानी में देखने को मिलते हैं, बल्कि बॉलीवुड की हसीनाओं के दिल में भी राज करते हैं। डॉन के साथ कई अभिनेत्रियों के इश्क के किस्से मशहूर हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही एक्ट्रेस के प्यार की कहानी और उनके अंजाम के बारे में- 

Bollywood Actress Connection with Underworld: dawood ibrahim abu salem have ruined Monica Bedi to Mandakini career
मोनिका बेदी, अबू सलेम - फोटो : Social media

मोनिका बेदी

अभिनेत्री मोनिका बेदी का नाम काफी समय तक अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ जोड़ा गया था। दोनों की लव स्टोरी ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं। मोनिका बेदी के सिर पर अबू सलेम का प्यार इस कदर चढ़कर बोला कि अपने करियर का ताक पर रख उन्होंने जेल की हवा तक खाई। 

 

Bollywood Actress Connection with Underworld: dawood ibrahim abu salem have ruined Monica Bedi to Mandakini career
अनीता अयूब,दाऊद इब्राहिम - फोटो : Social media

अनीता अयूब 

एक्ट्रेस अनीता अयूब का नाम मोस्ट वॉन्टेड डॉन दाऊद इब्राहिम संग जुड़ चुका है। खबरों की मानें तो दोनों के बीच काफी करीबी रिश्ते थे। कई रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया था कि जावेद सिद्दकी द्वारा अनीता को फिल्म में कास्ट करने से मना करने पर दाऊद ने उन्हें जान से मरवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Connection with Underworld: dawood ibrahim abu salem have ruined Monica Bedi to Mandakini career
मंदाकिनी,दाऊद इब्राहिम - फोटो : Social media

मंदाकिनी

फिल्म राम तेरी गंगा मैली में अपनी बोल्ड सीन्स से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी पर भी अंडरवर्ल्ड किंग दाऊद इब्राहिम अपना दिल हार चुके हैं। दोनों को एक बार एक मैच साथ देखा गया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने हर बार दाउद संग अपने रिश्ते होने पर इनकार किया है। 

विज्ञापन
Bollywood Actress Connection with Underworld: dawood ibrahim abu salem have ruined Monica Bedi to Mandakini career
ममता कुलकर्णी,विक्की गोस्वामी - फोटो : Social media

ममता कुलकर्णी

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी भी काफी डॉन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में रह चुकी हैं। मशहूर ड्रग्स तस्कर विक्की गोस्वामी के साथ अपने गलत रिश्ते के चलते एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी का करियर बर्बाद हो गया था। ममता ने विक्की के साथ शादी भी की थी। एक बार ड्रग्स केस के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed