फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nayanthara Affairs: विग्नेश शिवन से पहले इन दो बड़े स्टार्स के लिए धड़का नयनतारा का दिल, जानें कैसे खत्म हुआ था रिश्ता

Thu, 09 Jun 2022 11:54 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 09 Jun 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
nayanthara marriage affairs breakup controversy intimate photos leak with simbu and prabhudeva
नयनतारा अफेयर - फोटो : सोशल मीडिया

नयनतारा और विग्नेश शिवन की जिंदगी का आज सबसे खास दिन है। आज दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। लंबे समय से ये कपल रिलेशनशिप में रहा था। दोनों की शादी में सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारों ने भी एंट्री ली। दोनों ने अपनी शादी के लिए महाबलिपुरम में एक रिसॉर्ट बुक किया। ये काफी हाई प्रोफाइल वेडिंग है। दोनों ने शादी के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को भी न्योता दिया था। हालांकि अभी तक शादी की सारी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन विग्नेश शिवन से पहले नयनतारा के अफेयर्स काफी चर्चा में रहे हैं। 

nayanthara marriage affairs breakup controversy intimate photos leak with simbu and prabhudeva
नयनतारा और सिंबू - फोटो : सोशल मीडिया

नयनतारा प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इंटिमेट तस्वीरें लीक होना हो या पब्लिक ब्रेकअप नयनतारा हमेशा चर्चा का विषय रही हैं। अभिनेता सिंबू के साथ नयनतारा का रिश्ता काफी चर्चा में रहा। नयनतारा और सिंबू काम के दौरान एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे। हालांकि दोनों का रिश्ता सिर्फ कुछ महीने ही चला और इनका ब्रेकअप हो गया था।

nayanthara marriage affairs breakup controversy intimate photos leak with simbu and prabhudeva
नयनतारा और सिंबू - फोटो : सोशल मीडिया

नयनतारा और सिंबू की कुछ रोमांटिक और इंटीमेट तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। तस्वीरों में दोनों किस करते हुए नजर आ रहे थे। तस्वीरों के वायरल होने के बाद नयनतारा काफी तनाव में आ गई थीं। इसके बाद बात बिगड़ती गई और दोनों का रिश्ता टूट गया। वर्षों के बाद अभिनेता ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि इसके बाद वह भी काफी तनाव में आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
nayanthara marriage affairs breakup controversy intimate photos leak with simbu and prabhudeva
प्रभुदेवा और नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

सिंबू के बाद नयनतारा का दिल मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर प्रभुदेवा के लिए धड़का। फिल्म 'विल्लू' की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। साल 2010 में प्रभुदेवा ने नयन के साथ अपने रिश्ते को कबूल भी किया था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन प्रभुदेवा तो पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन इसके बावजूद मोहब्बत की आग दोनों तरफ से लगी हुई थी और दोनों खुलेआम प्यार का इजहार कर रहे थे। 

विज्ञापन
nayanthara marriage affairs breakup controversy intimate photos leak with simbu and prabhudeva
प्रभुदेवा और नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभुदेवा की पत्नी को उनके अफेयर की भनक लगी तो सोशल मीडिया से लेकर कोर्ट तक खूब बवाल कटा। क्योंकि प्रभुदेवा की पत्नी लता उनको तलाक नहीं देना चाहती थीं। काफी हंगामे के बाद आखिरकार दोनों का तलाक हो गया। शादी की खबरों के बीच साल 2011 में न्यूज आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। कहा गया कि नयनतारा के साथ प्रभुदेवा ने शादी को लेकर कोई कमिटमेंट नहीं किया था, इसीलिए रिश्ता टूटा। साल 2015 में नयनतारा के टूटे दिल पर विग्नेश शिवन ने मरहम लगाया और तब से दोनों इस रिश्ते को पूरा समय दे रहे हैं।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed