बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है। अभिनेता कोविड संक्रमण से पूरी तरह रिकवर हो गए हैं। ठीक होने के बाद वह साउथ अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन की शादी में शरीक होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि नयनतारा, शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जवान' में नजर आएंगी। ऐसे में सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी को-स्टार की जिंदगी के इस खास दिन में शिरकत कर रहे हैं।
Shahrukh Khan: किंग खान ने नयनतारा-विग्नेश की शादी में जमाया रंग, कोट-पेंट में एटली के साथ आए नजर, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनेजर ने साझा की तस्वीरें
हाल ही में शाहरुख खान के मैनेजर पूजा ददलानी ने सोशल मीडिया पर किंग खान की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में शाहरुख ब्लेजर और ट्राउजर में काफी शानदार नजर आ रहे हैं। पूजा ददलानी ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'नयनतारा के स्पेशल डे के लिए।'
खुशी से झूमे फैंस
अपने चहेते स्टार के फिट होने की खबर सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर साझा की गईं तस्वीरों पर शाहरुख के फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फैंस ने कमेंट बॉक्स में शुभकामनाओं और तारीफ की झड़ी लगा दी है। कोई उन्हें 'रॉयल' कह रहा है तो कोई 'चार्मिंग' के खिताब से नवाज रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो नयनतारा और विग्नेश की शादी में शरीक होने के लिए शाहरुख महाबलिपुरम के लिए रवाना हो चुके हैं। यह नयनतारा और शाहरुख की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस होगी। फैंस भी दोनों को साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म 'जवान' की बात करें तो यह 2023 में रिलीज होगी।
भव्य रिसेप्शन पार्टी की तैयारी
बताया जा रहा है कि नयनतारा और विग्नेश 10 जून को भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं और दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए हैं। बता दें कि नयनतारा दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में शुमार हैं। वहीं विग्नेश शिवन मशहूर निर्देशक हैं। फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली भी शादी में शरीक हुए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शाहरुख के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं।
View this post on Instagram