आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशकों में शुमार रहे विजय आनंद उर्फ गोल्डी की बर्थ एनिवर्सरी है। विजय आनंद का एक परिचय यह भी है कि वह दिग्गज अभिनेता देव आनंद के छोटे भाई थे। देव आनंद के सुपरहिट करियर में भाई विजय आनंद का बहुत बड़ा योगदान रहा। विजय आनंद ने 'काला बाजार', 'तेरे घर के सामने', 'गाइड', 'ज्वेल थीफ', 'जॉनी मेरा नाम', 'तेरे मेरे सपने' और 'कोरा कागज' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया। अपनी फिल्मों की बदौलत विजय आनंद ने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। फिल्म और अभिनय के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहे। खासकर अपनी शादी की वजह से उन्हें काफी विवादों का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं उनके बारे में...
Vijay Anand: अपनी सगी भांजी को दिल दे बैठे थे विजय आनंद, खूब विवादों में रही एक्टर की शादीशुदा जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय आनंद का जन्म 22 जनवरी को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। विजय आनंद महज सात वर्ष के थे, जब उनकी मां चल बसी थीं। उनका पालन पोषण बड़े भाई और भाभी की देखरेख में हुआ। विजय आनंद अपनी प्राइमरी एजुकेशन पूरी कर रहे थे, तब तक उनके बड़े भाई देव आनंद और चेतन आनंद का बड़ा नाम हो चुका था। पढ़ाई पूरी करने के बाद विजय आनंद भी इंडस्ट्री में चले आए। बता दें कि विजय आनंद ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी। जब विजय आनंद कॉलेज में थे, तब उन्होंने अपनी भाभी उमा आनंद के साथ मिलकर एक स्क्रिप्ट लिखी थी। इस स्क्रिप्ट पर आगे चलकर एक फिल्म बनी, जिसे लोग 'टैक्सी ड्राइवर' के नाम से जानते हैं। यह फिल्म साल 1954 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्माण चेतन आनंद ने किया था, जबकि देव आनंद फिल्म के निर्माता व एक्टर थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके बाद विजय आनंद की समझ फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बेहतर होती गई।
RRR: 'आरआरआर' को मिल सकती है एक और सफलता! ऑस्कर की बेस्ट एक्टर रेस में शामिल हो सकते हैं जूनियर एनटीआर?
विजय आनंद ने थ्रिलर, रोमांटिक, कॉमेडी से लेकर फैमिली ड्रामा तक हर तरह की फिल्में बनाईं। सिनेमा की दुनिया में उन्होंने खुद को बखूबी स्थापित किया। मगर, निजी जिंदगी को लेकर वह विवादों में रहे। दरअसल, विजय आनंद ने सुषमा कोहली से शादी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुषमा कोहली रिश्ते में विजय आनंद की भांजी लगती थीं। उन्होंने अपनी ही सगी बहन की बेटी से शादी की थी, जो कि उस समय काफी विवादों में रही थी।
Zindagi Shatranj Hai Review: शतरंज का एक घर भी पार नहीं कर पाई फिल्म, हितेन तेजवानी की एक और कोशिश नाकाम
एक बार सुषमा कोहली ने एक मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की थीं। उन्होंने कहा था कि गोल्डी और मेरी शादी साल 1978 में हुई थी। जब हमारी शादी हुई थी, तब फिल्म 'राम बलराम' की शूटिंग चल रही थी। उन्हें मेरे सादगी पसंद आई थी। मैं उनका टेम्परामेंट समझ गई थी। मैं समझ गई थी कि उन्हें बहुत जल्दी गुस्सा नहीं आता है। वो मैं थी, जिसे जल्दी गुस्सा आता था। मैं ज्यादा पागल थी। मैं कुछ चीजें जान बूझकर उन्हें तंग करने के लिए किया करती थी। कभी उन्होंने मुझे संभाला, तो कभी मैंने उन्हें संभाला।' विजय आनंद के करियर की बात करें तो बतौर हीरो उन्होंने ‘हकीकत’, ‘कोरा कागज’, ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’ जैसी फिल्मों में कम किया था। एक समय ऐसा भी आया था, जब विजय आनंद तनाव का शिकार हो गए थे, जिसके बाद वे कुछ दिनों के लिए ओशो की शरण में चले गए थे। उन्होंने ओशो से आध्यात्म की शिक्षा हासिल की थी। विजय आनंद का 23 फरवरी 2004 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।
सज गया अथिया और केएल राहुल की शादी का मंडप, सामने आईं तस्वीरें