फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का जलवा, 'थुनिवु' 100 करोड़ के पार तो ऐसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

Sun, 22 Jan 2023 07:52 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 22 Jan 2023 07:52 AM IST
विज्ञापन
Saturday Box Office Report ved avatar the way of water avatar  2 thunivu varisu collection
थुनिवु, वरिसु - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड की कोई फिल्म कमाल दिखाने में सफल नहीं हो पाई है। बीते हफ्ते रिलीज हुई 'कुत्ते' का एक हफ्ते में ही दम निकल गया तो बाकी फिल्म कई हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। साउथ की 'थुनिवु' और 'वरिसु' का शानदार कलेक्शन अभी भी जारी है, तो 'अवतार 2' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। तो चलिए जानते हैं शनिवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की...

Saturday Box Office Report ved avatar the way of water avatar  2 thunivu varisu collection
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

थुनिवु
एच विनोद द्वारा निर्देशित 'थुनिवु' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है। फिल्म की रिलीज को 11 दिन हो गए हैं और यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 'थुनिवु' ने 4 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसे में अब फिल्म की कुल कमाई 100.20 करोड़ रुपये हो गई है।

Rishi-Neetu: लड़ते-झगड़ते एक दूसरे को दिल दे बैठे थे ऋषि कपूर और नीतू सिंह, फिर दूरियों ने कराया प्यार का एहसास

Saturday Box Office Report ved avatar the way of water avatar  2 thunivu varisu collection
वरिसु - फोटो : सोशल मीडिया

वरिसु
विजय और रश्मिका मंदाना स्टारर 'वरिसु' का निर्देशन वम्सि पैदिपल्ली ने किया है। पोंगल के अवसर पर रिलीज हुई यह फिल्म पहले दिन से ही बढ़िया कमाई कर रही है। शनिवार को फिल्म ने 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया और अब इसकी कुल कमाई 141.70 करोड़ रुपये है। वहीं, अब फिल्म जल्द 150 करोड़ रुपये कमाने में सफल हो सकती है।

Bollywood Fans: जब दीवानगी की हद पर उतर आए ये फैंस, अपने पसंदीदा सितारों की फिल्में देखने के लिए किया यह काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Report ved avatar the way of water avatar  2 thunivu varisu collection
वेड - फोटो : Social media

वेड
रितेश देशमुख ने मराठी फिल्म 'वेड' से बतौर निर्देशक डेब्यू किया है। इस फिल्म में कई वर्षों बाद जेनेलिया के साथ पर्दे पर नजर आए हैं। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। शनिवार को फिल्म ने 1.10 करोड़ रुपये कमाए और अब इसकी कुल कमाई 53.25 करोड़ रुपये हो गई।

Namrata Shirodkar: नम्रता ने अचानक क्यों छोड़ दी एक्टिंग? शादी के 17 साल बाद किया था हैरान कर देने वाला खुलासा

विज्ञापन
Saturday Box Office Report ved avatar the way of water avatar  2 thunivu varisu collection
अवतार: द वे ऑफ वॉटर - फोटो : social media

अवतार 2
'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' की रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रही है। जेम्स कैमरून की इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शनिवार को फिल्म ने 1.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में इसकी कुल कमाई 388.72 करोड़ रुपये हो गई है।

Bade Miyan Chote Miyan : एक्शन मोड में आए अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ की ली चुटकी, कहा 'जिस साल तुम पैदा...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed