बॉलीवुड में 70-80 के दशक के चॉकलेटी बॉय का जिक्र जब भी किया जाता है तो जेहन में विजय अरोड़ा का नाम जरूर आता है। विजय अपनी एक्टिंग के साथ गुड लुक्स की वजह से भी कई अभिनेताओं कड़ी टक्कर देते थे। आज हम आपको उनसे जुड़ीं कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।
Vijay Arora: 70 के दशक में बड़े सितारों को टक्कर देते थे विजय अरोड़ा, पहली ही फिल्म से रातों-रात हो गए थे फेमस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय अरोड़ा का जन्म पंजाब के अमृतसर में 27 दिसंबर 1944 में हुआ था। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने बाकायदा इसकी पढ़ाई की थी। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स करने के बाद उन्होंने साल 1973 में बॉलीवुड में एक्टर के तौर पर यादों की बारात से अपना डेब्यू किया। फिल्म में उनके अपोजिट जीनत अमान थीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म और इसके गाने सुपरहिट रहे, साथ ही विजय अरोड़ा भी रातों रात फेमस हो गए।
Bigg Boss 16: प्रियंका को बिग बॉस का विनर बताने पर ट्रोल हुए अर्जुन बिजलानी, लोग बोले- फिक्सिंग करके आपने...
उस जमाने में विजय अपने लुक की वजह से महिला के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गए थे। फैन फॉलोइंग के मामले में वह राजेश खन्ना को टक्कर देने लगे थे। खुद राजेश खन्ना ने भी स्वीकार किया था कि उनके स्टारडम को कोई चुनौती दे सकता है तो वह विजय अरोड़ा ही हैं। अपने फिल्मी करियर में विजय ने कई टॉप अभिनेत्रियों के साथ काम किया। जीनत अमान के अलावा उन्होंने जया भादुड़ी के साथ ‘फागुन’, शबाना आजमी के साथ ‘कादंबरी’ में काम किया। इसके अलावा उन्होंने वहीदा रहमान और आशा परेश जैसी अभिनेत्रियों के अभिनय किया। इस लिस्ट में तुनजा और परवीन बाबी जैसी अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल हैं।
Lost: रिलीज के लिए तैयार 'लॉस्ट', पत्रकार की भूमिका में दिखाई देंगी यामी गौतम
बड़े पर्दे के अलावा विजय टीवी पर भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए। साल 1987 में प्रसारित हुए टीवी शो रामायण में उन्होंने मेघनाद का किरदार निभाया। इस रोल ने उन्हें देशभर में अलग पहचान दिलाई। रामायण में अपनी दमदार अदाकारी से वह घर-घर में फेमस हो गए। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो विजय ने मॉडल दिलबर से शादी की थी। उनके बेटे का नाम फरहाद है। विजय ने 2 फरवरी 2007 को कैंसर से जूझते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी अचानक मौत से एक्टर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।
Pathaan: पाकिस्तान के दर्शकों पर चढ़ा शाहरुख खान की फिल्म का क्रेज, गैर कानूनी तरीके से दिखाई जा रही है 'पठान'