फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Arora: क्यों विजय से डरते थे राजेश खन्ना? 110 फिल्मों में किया काम, रामायण में निभाया था 'मेघनाथ' का रोल

Sun, 02 Feb 2025 09:22 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 02 Feb 2025 09:22 AM IST
सार

Vijay Arora Death Anniversary: विजय अरोड़ा का जन्म 27 दिसम्बर 1944 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। विजय को फिल्म यादों की बारात और मेघनाथ के रूप में रामायण में उनकी भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है। आज उनकी पुण्यतिथि है।

विज्ञापन
Vijay Arora Death Anniversary was an Indian actor in Hindi films tv serial known for Yaadon Ki Baaraat Ramayan
विजय अरोड़ा की पुण्यतिथि - फोटो : एक्स
विजय अरोड़ा ने अपने अभिनय के दमपर हिंदी सिनेमा में अपना नाम बनाया और आकाश में एक चमकते सितारे की तरह उठे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय की पर्सनैलिटी और उनका अभिनय इतना बेहतरीन था कि कई सुपरस्टार उनसे इनसिक्योर फील करने लगे थे, जिसमें कथित तौर पर राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार का नाम भी शामिल है।
Vijay Arora Death Anniversary was an Indian actor in Hindi films tv serial known for Yaadon Ki Baaraat Ramayan
मेघनाथ के किरदार से बनाई घर-घर में पहचान - फोटो : एक्स
मेघनाथ के किरदार से बनाई घर-घर में पहचान
'फागुन', 'इंसाफ', '36 घंटे', 'कादंबरी', 'रोटी', 'सरगम', 'बड़े दिलवाला', 'जीना तेरे नाम' और यादों की बारात जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले विजय अरोड़ा ने कई नामी दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया। करीब 110 फिल्मों के साथ उन्होंने टीवी के कई सीरियल्स में काम किया, लेकिन रामानंद सागर की रामायण के 'मेघनाथ' बनकर उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई।
 
Vijay Arora Death Anniversary was an Indian actor in Hindi films tv serial known for Yaadon Ki Baaraat Ramayan
राजेश खन्ना थे इनसिक्योर? - फोटो : एक्स
राजेश खन्ना थे इनसिक्योर?
विजय का शानदार अभिनय ही थी, जिसकी वजह से राजेश खन्ना भी एक समय पर उनसे इनसिक्योर फील करने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजेश खन्ना ने यह तक कह दिया था वो ही मेरा उत्तराधिकारी होगा। खुद राजेश खन्ना ने स्वीकार किया था कि उनके स्टारडम को कोई चुनौती दे सकता है तो वह विजय अरोड़ा ही हैं।

यह भी पढ़ें:
Sudesh Lehri: प्रसिद्ध होने से पहले सुदेश लेहरी ने बेचीं सब्जियां, बनाए जूते, कई लोगों से मांगे थे पैसे उधार
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Arora Death Anniversary was an Indian actor in Hindi films tv serial known for Yaadon Ki Baaraat Ramayan
कई नामी अभिनेत्रियों के साथ किया काम - फोटो : एक्स
कई नामी अभिनेत्रियों के साथ किया काम
उनका अभिनय और उनका चार्म ऐसा था कि हर कोई उन्हें पसंद करता। विजय ने कई बड़े निर्माता-निर्देशकों के साथ भी काम किया। यही नहीं बल्कि उन्होंने उस समय की कई नामी अभिनेत्रियों के साथ भी अभिनय किया, जिनमें जीनत अमान, जया भादुड़ी, शबाना आजमी, आशा परेश, वाहीदा रहमान के साथ स्क्रीन शेयर किया। लेकिन अफसोस की बात इसके बावजूद भी उन्हें फिल्मी करियर को वो मुकाम नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ें:
Uorfi Javed: ऊर्फी जावेद का पलटवार, सलमान खान पर अशनीर ग्रोवर ने किया था कटाक्ष, बोलीं- उनके सामने बोल कर दिखा
 
विज्ञापन
Vijay Arora Death Anniversary was an Indian actor in Hindi films tv serial known for Yaadon Ki Baaraat Ramayan
62 की उम्र में इस दुनिया को कह दिया अलविदा - फोटो : एक्स
62 की उम्र में इस दुनिया को कह दिया अलविदा
विजय को टीवी शो रामायण में मेघनाथ का रोल ऑफर किया, जो मुकाम 110 फिल्में करने के बाद हासिल नहीं हुआ, वो मुकाम उन्हें 'मेघनाथ' के किरदार से हासिल हो गया।  2 फरवरी 2007 में 62 की उम्र में यह दिग्गज अभिनेता इन दुनिया को अलविदा कह गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed