फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger in Hindi: 25 अगस्त को नहीं 'लाइगर' का हिंदी वर्जन इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने लिया ये बड़ा फैसला

Mon, 22 Aug 2022 06:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Vijay devrakonda ananya pandey Liger hindi version will be release on 24 august
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की आगामी फिल्म 'लाइगर' लगातार चर्चा में बनी हुई है। दोनों स्टार्स इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इस फिल्म से देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, वहीं अनन्या पांडे की ये तेलुगू में शुरुआत है। यह फिल्म अलग-अलग भाषाओं में 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। ऐसे में लाइगर की रिलीज में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं लेकिन फिल्म के हिंदी वर्जन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Vijay devrakonda ananya pandey Liger hindi version will be release on 24 august
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म लाइगर को रिलीज करने की सारी तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। फिल्म को सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। वहीं फिल्म की पूरी टीम भी इसका जमकर प्रमोशन कर रही है। विजय और अनन्या पांडे दोनों ही लोगों के बीच जाने से लेकर प्रमोशनल इवेंट और सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी लाइगर में एक्शन के साथ रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा। फिलहाल जानते हैं लाइगर की हिंदी रिलीज डेट।

Vijay devrakonda ananya pandey Liger hindi version will be release on 24 august
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिन हिंदी में रिलीज होगी लाइगर
'लाइगर' को मेकर्स ने पांच भाषाओं में रिलीज करने का फैसला किया है। जैसे कि पहले ही बता चुके हैं कि ये फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है लेकिन विजय देवरकोंडा के हिंदी पट्टी प्रशंसकों  के लिए निर्माताओं की तरफ से खुशखबरी है। दरअसल खबर सामने आ रही है कि लाइगर का हिंदी वर्जन एक दिन पहले यानी 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay devrakonda ananya pandey Liger hindi version will be release on 24 august
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
एडवांस बुकिंग में कमा चुकी है इतने लाख

फिल्म लाइगर के एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसके मुताबिक 24 घंटो में फिल्म के 34 हजार टिकट बिक चुके हैं, लेकिन तेलुगू में इसका ज्यादा बज देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट की मानें तो तेलुगू में लाइगर ने एडवांस बुकिंग में 60 लाख की कमाई कर ली है, जबकि हिंदी में इसने सिर्फ 5 लाख की कमाई ही की है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि हिंदी पट्टी में लाइगर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed