फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movies On Kargil: कारगिल के वीरों की गौरवगाथा को दिखाती हैं ये फिल्में, विजय दिवस पर देख भर आएंगी आंखें

Tue, 26 Jul 2022 12:39 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 26 Jul 2022 12:39 AM IST
सार

साल 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच दो महीने तक चले भयंकर युद्ध के बारे में हर कोई जानता है। 26 जुलाई की तारीख भारत के इतिहास का वह दिन है जब देश के वीर जवानों ने दुश्मनों को मात देते हुए अपनी जीत का परचम लहराया था।

विज्ञापन
Watch These Movies Based on Kargil War Heroes From shershah lakshya loc kargil tango charlie
Movies On Kargil - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच दो महीने तक चले भयंकर युद्ध के बारे में हर कोई जानता है। 26 जुलाई की तारीख भारत के इतिहास का वह दिन है जब देश के वीर जवानों ने दुश्मनों को मात देते हुए अपनी जीत का परचम लहराया था। इस साल कारगिल युद्ध में भारत को मिली जीत के 23 साल पूरे हो जाएंगे। युद्ध भूमि में शहीद हुए वीर जवानों के सम्मान में हर साल इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले इन शहीदों की वीर गाथाएं अखबारों और किताबों में खूब पढ़ने को मिली है। बॉलीवुड में भी इन वीरों की शौर्य कथाओं को दिखाने के लिए कई फिल्में बनाई गई हैं। विजय दिवस के मौके पर जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों के बारे में जिसमें कारगिल युद्ध और देश के वीर जवानों की कहानी दिखाई गई है।

Watch These Movies Based on Kargil War Heroes From shershah lakshya loc kargil tango charlie
एलओसी कारगिल - फोटो : Social Media

एलओसी- कारगिल

1999 में हुए भारत- पाकिस्तान युद्ध के बाद साल 2003 में इस पर आधारित फिल्म एलओसी- कारगिल रिलीज की गई। मल्टीस्टारर इस फिल्म में कारगिल शहीद हुए जवानों की कहानियां दिखाई गईं। जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, अरमान कोहली, संजय दत्त, नागार्जुन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, मोहनीश बहल, अक्षय खन्ना, मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, ईशा देओल और रवीना टंडन आदि मुख्य भूमिका में थे। 

Watch These Movies Based on Kargil War Heroes From shershah lakshya loc kargil tango charlie
धूप - फोटो : सोशल मीडिया

धूप

करगिल युद्ध में जान गंवाने वाले जवानों के जीवन संघर्षों पर बनी फिल्म 'धूप' भी लोगों ने काफी पसंद की थी। यह फिल्म युद्ध में शहीद हुए एक कैप्टन की कहानी का वर्णन करती है। फिल्म में संजय कपूर, गुल पनाग, ओम पुरी और रेवती जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Watch These Movies Based on Kargil War Heroes From shershah lakshya loc kargil tango charlie
लक्ष्य - फोटो : सोशल मीडिया

लक्ष्य

ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म 'लक्ष्य' भी कारगिल युद्ध पर आधारित है। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक ऐसे बिगड़े लड़के की कहानी है,जो सुधरकर सेना में भर्ती हो जाता है। ऋतिक और प्रीति के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, अमरीश पुरी और ओम पुरी अहम किरदार निभाते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Watch These Movies Based on Kargil War Heroes From shershah lakshya loc kargil tango charlie
टैंगो चार्ली - फोटो : सोशल मीडिया

टैंगो चार्ली

फिल्म 'टैंगो चार्ली' में भी अजय देवगन, संजय दत्त नजर आए थे। फिल्म में अजय और संजय के अलावा बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म 25 मार्च 2005 में हर सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। जिसे दर्शकों ने बेहद पंसद किया था। इस फिल्म के निर्देशक मणी शंकर थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed